आज अलीगढ़ की नुमाइश में धमाल मचाएंगे मासूम सोहेल

कोरियोग्राफर बताते हैं कि तीन साल की उम्र से ही सोहेल में डांस के प्रति बहुत जोश था। पश्चिमी यूपी में कई शो के वह विनर रह चुके हैं। अब अलीगढ़ का नाम माया नगरी मुंबई में भी मशहूर करने के लिए वह टीवी शो में नजर आएंगे।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:13 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:13 AM (IST)
आज अलीगढ़ की नुमाइश में धमाल मचाएंगे मासूम सोहेल
कासिमपुर के पांच वर्षीय लिटिल चैंप सोहेल खान एक बार फिर टीवी शो में नजर आएंगे।
अलीगढ़, जेएनएन। कासिमपुर के पांच वर्षीय लिटिल चैंप सोहेल खान एक बार फिर टीवी शो में नजर आएंगे। कलर्स चैनल पर शनिवार से शुरू हो रहे टीवी शो डांस दीवाने तीन में वह धमाल मचाएंगे। समास्या निवारण समिति के संयोजक प्रवीर सक्सेना ने बताया कि कासिमपुर पवार हाउस निवासी सोहेल ने हाल ही में बिग बास के फिनाले में अभिनेता सलमान खान के सामने परफार्मेंस किया था। टीवी ऐड भी कर रहे हैं ।
आर्थिक तंगी से जूझने के बाद भी सोहेल के पिता शहजाद खान ने बेटे की हर तरह से मदद की। डीडीसी के
अलीगढ़ का नाम मुंबई में भी करेंगे
कोरियोग्राफर डांस गुरु कुणाल ठाकुर व ललित कुमार का भी काफी सहयोग रहा। कोरियोग्राफर बताते हैं कि तीन साल की उम्र से ही सोहेल में डांस के प्रति बहुत जोश था। पश्चिमी यूपी में कई शो के वह विनर रह चुके हैं। अब अलीगढ़ का नाम माया नगरी मुंबई में भी मशहूर करने के लिए वह टीवी शो में नजर आएंगे। इस शो के निर्णायक मंडल में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, धर्मेश व तुषार कालिया है। लिटिल चैंप की इस उपलब्धि पर राजीव द्विवेदी, तिलक राज शर्मा, अर्चना फौजदार, अजय आर्यन, अरुण तिवारी आदि ने बधाई दी है।
ब्लाक स्तर पर आज से फिर लगेंगे जनकल्याण शिविर
पिछले सप्ताह से जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुए जनकल्याण शिविर का शनिवार को फिर से आयोजन होगा। सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि पिछले दिनों जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठे में इन मेलों का आयोजन कराने का फैसला लिया गया था। तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस की तरह पर ब्लाक स्तर पर इसकी शुरुआत हुई है। इसमें अब फरियादी को दूर नहीं आना पड़ेगा। शुक्रवार को इसका दिन तय हुआ है, लेकिन अवकाश के चलते अब शनिवार को आयोजन हो रहा है। अगली बार से शुक्रवार को ही यह मेले लगेंगे। सभी विभागों के अधिकारी इसमें शामिल होंगे।
शहर में आज
बैठक : केके हास्पिटल में आइएमए की बैठक सुबह 10 बजे।
मुक्ताकाश : राष्ट्रीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सक सम्मेलन दोपहर 2 बजे।
कृष्णांजलि : दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का सम्मेलन सुबह 11 बजे।
कृष्णांजलि : सांस्कृतिक कार्यक्रम कशिश शाम 7 बजे।
कोहिनूर : कुल हिंद मुशायरा शाम 7 बजे।
chat bot
आपका साथी