छर्रा से बसपा के प्रत्याशी बने तिलक राज यादव

छर्रा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को गांव पहाड़ीपुर के निकट शीत गृह प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में आए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर छर्रा विधानसभा क्षेत्र से हरदुआगंज के चेयरमैन तिलक राज यादव को विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 01:23 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 01:23 AM (IST)
छर्रा से बसपा के प्रत्याशी बने तिलक राज यादव
छर्रा से बसपा के प्रत्याशी बने तिलक राज यादव

अलीगढ़ : छर्रा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को गांव पहाड़ीपुर के निकट शीत गृह प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में आए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर छर्रा विधानसभा क्षेत्र से हरदुआगंज के चेयरमैन तिलक राज यादव को विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया। सम्मेलन में अलीगढ़ सहित आस-पास जनपदों के तमाम बसपा के वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों की तादाद में क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया। मुनकाद अली ने बसपा सुप्रीमो बहन मायावती की सरकार के कार्यकाल की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब जब बसपा की सरकार रही है। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए काम किया है। उनके शासनकाल में गुंडा माफिया की जगह जेल में हुआ करती थी। वहीं आज भाजपा शासन में चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। किसान, मजदूर, पिछड़ा वर्ग व दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। वहीं बसपा से घोषित हुए प्रत्याशी तिलक राज यादव ने खुले मंच से सम्मेलन में आए क्षेत्रीय जनता से व पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं मान्यवर कांशीराम व बहन जी के मिशन से करीब 25 वर्षों से भी अधिक समय से जुड़ा हुआ हूं। बहन जी ने मुझे छर्रा विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। इसके लिए पार्टी का सदैव आभारी रहूंगा। अब छर्रा से विधायक बनाने व बहन जी के हाथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी आप लोगों के ऊपर है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह व संचालन मुख्य कोर्डिनेटर गजराज सिंह विमल ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में सूरज सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, अशोक सिंह, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, सुरेश गौतम, हरजीत सिंह, विजेंद्र सिंह, विक्रम, मोरध्वज कुशवाह, संजीव काका, महेश बाबू कुशवाहा, डा. आरएन यादव, ध्रुव यादव, महेश यादव, राजू यादव, एजाज हुसैन, रामअवतार, रजत कुमार, चंद्रपाल सैलानी, सतीश कुमार, श्याम यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी