Aligarh Coronavirus News Update: कोरोना से तीन महिलाओं की मौत, 127 नए संक्रमित

लोगों की लापरवाही ङ्क्षजदगी पर भारी पड़ रही है। बुधवार को कोरोना संक्रमित तीन महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें एक महिला जवां सीएचसी पर तैनात बताई जा रही है तो दूसरी तकीपुर गोमत की है। तीसरी कासगंज की है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:33 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 02:58 PM (IST)
Aligarh Coronavirus News Update: कोरोना से तीन महिलाओं की मौत, 127 नए संक्रमित
कोरोना संक्रमित 50 से अधिक मरीजों की अब मृत्यु हो चुकी है।

अलीगढ़ जेएनएन : लोगों की लापरवाही ङ्क्षजदगी पर भारी पड़ रही है। बुधवार को कोरोना संक्रमित तीन महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें एक महिला जवां सीएचसी पर तैनात बताई जा रही है तो दूसरी तकीपुर गोमत की है। तीसरी कासगंज की है। कोरोना संक्रमित 50 से अधिक मरीजों की अब मृत्यु हो चुकी है। विभाग में 32 मरीजों की मृत्यु ही दर्ज है। 127 नए मरीज भी पाए गए। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा व पुलिस विभाग के कर्मी भी हैं। 125 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 1516 है। अब तक 7848 संंक्रमित पाए जा चुके हैं, इनमें से 6300 स्वस्थ हो चुके हैं। 

इन महिलाओं की हुई मौत

शहर के व्यापारी की 58 वर्षीय बहन जवां सीएचसी पर नियुक्त थी। कई दिनों से क्वार्सी स्थित हॉस्पिटल में भर्ती थीं। दो दिन पहले उन्हें दीनदयाल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखा था। बुधवार रात मृत्यु हो गई।मेडिकल कॉलेज में भर्ती 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कासगंज की महिला ने कुछ दिनों पूर्व ही बच्चे को जन्म दिया था। जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई। तबीयत बिगडऩे पर दीनदयाल में भर्ती कराया गया। सुबह मृत्यु हो गई।  

ये मिले संक्रमित

पुष्पांजलि निवासी व्यापारी की मृत्यु के बाद उनके परिवार के 16 अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरकेपुरम एडीए कॉलोनी व सराय गढ़ी में एक-एक परिवार में नौ-नौ लोग संक्रमित पाए गए। बड़ा गोहर अली में एक ही परिवार के तीन, सुदामापुरी में एक परिवार के दो,  कुलदीप विहार में तीन, विद्या नगर में तीन, गांधी नगर में दो, ज्ञान सरोवर में दो, रामनगर में दो, साकेत कॉलोनी में दो, घुडिय़ाबाग में दो, भैयां (गौंडा) मेें दो, आइटीएम जेल में दो, गूलर रोड मित्रमंडल कांटे वाले के पास दो, बिहारी नगर, रावणटीला, घनश्यामपुरी, संगम विहार क्वार्सी, विवेक विहार, बेगमबाग अजंता पैलेस नौरंगाबाद, पीपल वाली गली नौरंगाबाद, गंगा नगर धनीपुर, गूलर रोड लक्ष्मी टॉकीज, द्वारिकाधीश मंदिर लक्ष्मणपुरी, नगला जसवर, ग्राम कोमला, तार बंगला एएमयू, कंसेरा, बरोठा, मामूभांजा, स्क्वायर टावर मैरिस रोड, महिला थाना, प्रभात नगर धनीपुर, किशोरपुरी जेल रोड, ममूदा कला, चाऊपुर हौज अतरौली, तालसपुर कलां, सीएचसी खैर, पक्की सराय, अकराबाद, जरारा खैर, गंदौली खैर, बीएसए ऑफिस, गोतमान खैर, पला चांद, नगला मानङ्क्षसह, गली नंबर एक गूलर रोड, लोधा के गांव पडिय़ावली, कृष्ण विहार कॉलोनी क्वार्सी, रामबाग कॉलोनी, रमेश विहार, सराय नवाब लक्ष्मी मेटल वक्र्स, तैय्यब कॉलोनी, शादीपुर, पला रोड, कटरा स्ट्रीट मोदी खान,  दीनदयाल अस्पताल आवासीय कॉलोनी, किशनपुर, कावेरी रॉयल स्वर्ण जयंती नगर, मडराक, छर्रा समेत जिले के कई इलाकों में संक्रमित पाए गए।

chat bot
आपका साथी