अलीगढ़ में बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोग शुक्रवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनसे चोरी की चार बाइकें बरामद हुई हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:20 AM (IST)
अलीगढ़ में बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे
अलीगढ़ में बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

अलीगढ़ [जेएनएन]: बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोग शुक्रवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनसे चोरी की चार बाइकें बरामद हुई हैं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पान वाली कोठी चौराहे पर पुलिस चेङ्क्षकग कर रही थी, तभी दो बाइकों पर आते दो लोगों को रोका। वे भागने लगे। पीछा कर दोनों को दबोच लिया। अशरफ निवासी जयगंज व फैजान उर्फ मोनू निवासी काजीपाड़ा के पास से 300 ग्राम डायजापाम व दो बाइक मिलीं। दोनों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइकें चुराते थे। तीसरे साथी आकिब निवासी पीली कोठी लडिय़ा को दो बाइकों के साथ पकड़ा गया। 

कार की टक्कर से मोपेड  सवार महिला की मौत

अलीगढ़ : अलवर (राजस्थान)के वानखेड़ा क्षेत्र के गांव कटूमर निवासी जीवाराम खेलकूद तमाशा दिखाकर परिवार को पाल रहे है। शुक्रवार रात वे टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे से 65 वर्षीय पत्नी केला देवी के साथ मोपेड पर डेरे तक जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर उनका धेवता नरवीर पत्नी मुन्नी को दूसरी मोपेड से लेकर आ रहा था। नोएडा की ओर से आई कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में घायल केला देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

chat bot
आपका साथी