करंट से तीन बच्चे झुलसे, एक गंभीर

अलीगढ़ : विद्युत विभाग की लापरवाही से गांव रहसूपुर में बिजली के तार की चपेट में आने से तीन बच्च

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 01:38 AM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 01:38 AM (IST)
करंट से तीन बच्चे झुलसे, एक गंभीर
करंट से तीन बच्चे झुलसे, एक गंभीर

अलीगढ़ : विद्युत विभाग की लापरवाही से गांव रहसूपुर में बिजली के तार की चपेट में आने से तीन बच्चे झुलस गए, जिसमें एक ही हालत गंभीर बनी हुई है, उसे अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रहसूपुर गांव में विद्युत विभाग की गांव के बाहर से जर्जर लाइन जा रही है। गांव के लोगों ने कई बार विभाग से शिकायत की, मगर तार नहीं बदला गया। शनिवार को गांव के बाहर भूड़ासी रोड पर बच्चे खेल रहे थे, तभी तार टूटकर गिर पड़ा। 11 वर्षीय विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो और बच्चे झुलसे हैं। विवेक को परिवार के लोगों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, उसका आधा शरीर झुलस गया है। विवेक के पिता राकेश कुमार मजदूरी करते हैं। विद्युत विभाग के जेई के खिलाफ हरदुआगंज थाने में तहरीर दी गई है।

chat bot
आपका साथी