अलीगढ़ गभाना हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, 20 लोग घायल Aligarh News

गभाना में हाईवे कटरा मोड़ पर तीन वाहन टकरा गए। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 01:10 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 01:10 PM (IST)
अलीगढ़ गभाना हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, 20 लोग घायल Aligarh News
अलीगढ़ गभाना हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, 20 लोग घायल Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन। गभाना में हाईवे कटरा मोड़ पर तीन वाहन टकरा गए। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। इसके अलावा शहर में रामघाट रोड पर पीएसी के पास ट्रक की टक्कर से सेवानिवृत्त बिजलीकर्मी नेपाल सिंह की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में हाहाकार मच गया। तमाम परिचित व रिश्तेदार सांत्वना देने पहुंच गए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

लोडर टेंपो से टकराया

देर शाम पनिहावर गांव से आलू खोदकर ट्रैक्टर करीब 20 मजदूर लेकर कटरा गांव जा रहा था। कटरा मोड़ पर गाजियाबाद से इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर अलीगढ़ आ रहे लोडर टेंपो से ट्रैक्टर टकरा गया। पीछे से आ रही मैक्स गाड़ी भी लोडर टेंपो से टकरा गई। पीआरवी-740 व टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने घायलों को कटरा मोड़, सोमना मोड़ व कस्बे के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। जहां से कुछ लोग इलाज कराकर घर चले गए। 15 लोगों का उपचार देर रात तक चल रहा था। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस व टोल प्लाजा की रिलीफ टीम ने तीनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे कर यातायात सुचारू कराया।

ये हुए घायल

फिरोज, सन्नो, पप्पू, अलताफ, करीना, सोना, नाजमा, सोफिया, सलमा, मुस्कान, सोनिया, काले खां, अरबाज, शवनूर, शकूरन, समरीन निवासीगण गभाना, लोडर चालक मनमोहन निवासी बेगूसराय बिहार व हेल्पर विनोद निवासी गया, बिहार।

सेवानिवृत्त बिजलीकर्मी  की ट्रक की टक्कर से मौत

अलीगढ़ के रामघाट रोड पर पीएसी के पास गुरुवार को ट्रक की टक्कर से सेवानिवृत्त बिजलीकर्मी नेपाल सिंह की मौत हो गई। इलाके के राज विहार निवासी नेपाल सिंह सुबह करीब 10 बजे साइकिल पर क्वार्सी चौराहे की ओर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें दीनदयाल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी