हाथरस में महिलाओं से मारपीट करने वाले अभी पुलिस की पकड़ से दूर

उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एक दिन पहले महिलाओं से हुई मारपीट करने वाले पुलिस अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे महिलाएं भयभीत हैं। अहम बात यह है कि घटना का वीडियो वायरल हो चुका है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:43 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:43 PM (IST)
हाथरस में महिलाओं से मारपीट करने वाले अभी पुलिस की पकड़ से दूर
अहम बात यह है कि घटना का वीडियो वायरल हो चुका है।

हाथरस, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एक दिन पहले महिलाओं से हुई मारपीट करने वाले पुलिस अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे महिलाएं भयभीत हैं। अहम बात यह है कि घटना का वीडियो वायरल हो चुका है। बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। 

यह है मामला

बताले चलें कि गांव गोलनगर की महिला संतोषी देवी के साथ गेहूं के लेनदेन को लेकर गांव के ही विष्णु और उसके स्वजन ने मारपीट की। महिला का आरोप है कि लेनदेन को लेकर सोमवार की रात को गांव के ही कुछ लोग घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की। वह दबंगों की शिकायत करने मंगलवार की सुबह कोतवाली गई। तहरीर देकर वह वापस लौट रही थी कि दबंग विष्णु ने उसे और उसकी बेटी को पकड़ लिया। दोनों को बुरी तरह पीटा। इसका वीडियो किसी ने बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग पहले संतोष देवी की बेटी को पीटता दिखाई दे रहा है। इसके बाद संतोष देवी को बेहरहमी से पीट रहा है। वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। एसपी ने इस घटना के बारे में जानकारी की। एसएचओ शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में शाम को ही विष्णु व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपित विष्णु की तलाश की जा रही है। उसके परिवार के युवक को हिरासत में भी लिया है।

chat bot
आपका साथी