अलीगढ़ में इस बार समाज के ही लोग करेंगे महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का उद्घाटन

शोभायात्रा प्राचीन महर्षि वाल्मीकि मंदिर शीशियापाड़ा से शाम पांच बजे निकलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:05 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:05 PM (IST)
अलीगढ़ में इस बार समाज के ही लोग करेंगे महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का उद्घाटन
अलीगढ़ में इस बार समाज के ही लोग करेंगे महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का उद्घाटन

जासं, अलीगढ़ : वाल्मीकि समाज इस बार नई मिसाल कायम करने जा रहा है। वाल्मीकि शोभायात्रा को भव्य तरीके से निकाला जाएगा, जिसका उद्घाटन कोई नेता या अधिकारी नहीं, बल्कि समाज के प्रमुख लोग ही करेंगे। इसकी तैयारी शोभायात्रा कमेटी ने कर ली है। समाज के लोगों से आयोजन से जुड़ने की अपील की जा रही है।

छह झांकियां और पांच बैंड

महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष राजेश राज जीवन ने कहा है कि 20 अक्टूबर को वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली जाएगी। कोरोना महामारी की जिला प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइन को देखते हुए वाल्मीकि शोभायात्रा में पांच बैंड और छह झांकियां शामिल की जाएंगी। शोभायात्रा प्राचीन महर्षि वाल्मीकि मंदिर शीशियापाड़ा से शाम पांच बजे निकलेगी।

ये करेंगे उद्घाटन : मीडिया से बातचीत में कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन ने बताया कि इस बार शोभा यात्रा का उद्घाटन न कोई मंत्री करेगा न एमपी। इस पवित्र शोभा यात्रा का उदघाटन वाल्मीकि समाज के प्रबुद्ध बुजर्ग लोग संयुक्त रूप से करेंगे। जिनमें वयोवृद्ध भगवान दास (कोलकाता वाले) मास्टर हरज्ञान स्वरूप विवेकी, मास्टर प्रकाश देव, मास्टर अमर ज्ञान नाथ, मास्टर सतीश चंद्र (सराय पीतंबर), मास्टर बाबू लाल सेवक , मास्टर सतीशचन्द्र (नुनेर गेट), मास्टर अरुण खरे करेंगे। इस सभी विद्वान सत्संगजीवियों को समाज में धर्म के सच्चे प्रचारकों से ही उदघाटन कराएंगे।

समारोह में किया जाएगा सम्मान

शोभा यात्रा के प्रारंभ से पहले समारोह होगा। जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों, पत्रकारों, डाक्टरों, वकीलों व बुद्धिजीवियों को पगड़ी व गर्म शाल उड़ाकर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। यह शोभा यात्रा शीशियापाड़ा से प्रारंभ होकर मीरीमल की प्याऊ, पत्थर बजार, बारहद्वारी, सराय हकीम, ढपरा रोड, रेलवे रोड, कबरकुत्ता, पुराना बस अड्डा, दुबे के पड़ाव, रामलीला मैदान होते हुए भगवान महर्षि वाल्मीकि के मंदिर पर समाप्त होगी। पत्रकार वार्ता में मेलाध्यक्ष महेंद्र राठौर, कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील चोहान, महामंत्री संदीप चोधरी, संयोजक राजेन्द्र सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम गोपाल रैना भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी