अलीगढ़ के लोधा में जेवरात समेत हजारों का सामान ले गए चोर
जनपद अलीगढ़ के लोधाा क्षेत्र के गांव नादा बाजीदपुर में बदमाश हजारों का सामान ले गए। इसकी सूचना पीड़ित ने कंट्रोलरुम पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
अलीगढ़, जेएनएन। जनपद अलीगढ़ के लोधाा क्षेत्र के गांव नादा बाजीदपुर में बदमाश हजारों का सामान ले गए। इसकी सूचना पीड़ित ने कंट्रोलरुम पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
ऐसे की बदमाशों ने चोरी
गांव नादा बाजीदपुर निवासी महेश कुमार पुत्र सुरेश पाल एवं पत्नी शकुंतला छ्त पर सोये थे। बड़े बहू बेटा बाहर कमरे में सोये हुए थे एवं छोटे बेटे व बहू बाहर गये थे। रात में अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गये और अलमारी एवं बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार नगद,चूड़ी,चार अंगूठी,पेंडल,कॉलर व पायजेब आदि सामान अज्ञात चोरों द्वारा निकाल लिया। गया बक्से को घर में ही भूसे पर डालकर चले गये। महेश कुमार जब सुबह जागकर पशुओं के लिए भूसा लेने पहुंचे तो वहां बक्सा पड़ा था। पास में ही झुमकी रखी हुई डिब्बी पड़ी थी। जब कमरे में गये तो अलमारी का ताला टूटा था और सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। इसकी सूचना पीड़ित ने कंट्रोलरुम पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।