kiln association meeting : यूनियन में होगी मजबूती तभी हम सरकार तक पहुंचा पाएंगे अपनी बात Aligarh news

एसोसिएशन अध्यक्ष जनकपाल सिंह ने कहा कि यूनियन को मजबूत बनाते हुए एकत्र रहने की जरूरत है। वहीं कहा कि जो ईंटों का रेट पीडब्ल्यूडी ने जो रेट किये हैं। उसी हिसाब से बिक्री का रेट तय हो।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 03:04 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 03:20 PM (IST)
kiln association meeting : यूनियन में होगी मजबूती तभी हम सरकार तक पहुंचा पाएंगे अपनी बात  Aligarh news
रला मोड़ पर राजवीर सिंह मार्केट पर रविवार को भट्ठा एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। बरला मोड़ पर राजवीर सिंह मार्केट पर रविवार को भट्ठा एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिले के सभी भट्ठा स्वामियों ने भाग लिया।

यूनियन को मजबूत बनाते हुए एकत्र रहने की जरूरत

बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष जनकपाल सिंह ने कहा कि यूनियन को मजबूत बनाते हुए एकत्र रहने की जरूरत है। वहीं कहा कि जो ईंटों का रेट पीडब्ल्यूडी ने जो रेट किये हैं। उसी हिसाब से बिक्री का रेट तय हो। हम सभी की पहल के लिए हाईकोर्ट में एक वकील नियुक्त होना चाहिए। कोरोना काल में यूनियन ने जिला प्रशासन का सहयोग किया था। मगर अकराबाद में शराब पीकर पांच बिहारी मजदूरों की मौत हो गई थी। जिसमें भट्ठा स्वामी का क्या कसूर था? प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। हर्जाना भट्ठा स्वामी को गहन करना पड़ा। हमें संगठित रहने की जरूरत है। चूंकि एकता में ही शक्ति होती है।

यूनियन में मजबूूूती होगी तो हम सरकार के सामने रख सकते हैं बात 

पूर्व एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र महाजन ने कहा कि इस समय भट्ठा उद्योग पर संकट गहराया हुआ है। कोरोना काल में बिक्री पर भी पूरा असर हुआ है। मंडल अध्यक्ष बबलू भाई ने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा कोयले के दाम दो गुना हो गये हैं। वहीं बताया कि इस बार पथाई का कार्य 15 अक्टूबर से कराया जाय और फुकाई कार्य जनवरी में कराया जाय। अगर कोई नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जायेगी। विपिन भाई ने कहा कि यूनियन में यदि मजबूती होगी तो अपनी बात हम सरकार में भी रख सकते हैं। सरकार को टैक्स में बढोत्तरी को लेकर विचार करना चाहिए। विपिन ने सभी भट्ठा स्वामियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में ठाकुर रूकमपाल सिंह, गगन गर्ग, मोनू अग्रवाल, निशांत गर्ग, नीतेश गर्ग, राहुल वर्मा, गणेश शर्मा, मनीष गर्ग, राजेंद्र महाजन, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, ठाकुर जनकपाल सिंह, मनोज अग्रवाल, रामवीर सिंह, दीपू पचौरी, अशोक महाजन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी