अलीगढ़ में आज होंगे कई आयोजन, मंदिर निर्माण को निकलेंगी टोलियां

राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिदिन टोलियां निकल रही हैं। मंगलवार को सुबह सात बजे टोली निकलेगी। विभाग प्रचारक जितेंद्र के नेतृत्व में महानगर के 15 नगरों से टोलियां निकल रही हैं। वहीं शाखा के अनुसार भी स्वयंसेवक समर्पण निधि एकत्र कर रहे हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:00 AM (IST)
अलीगढ़ में आज होंगे कई आयोजन, मंदिर निर्माण को निकलेंगी टोलियां
राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिदिन टोलियां निकल रही हैं।
अलीगढ़, जेएनएन। राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिदिन टोलियां निकल रही हैं। मंगलवार को सुबह सात बजे टोली निकलेगी। विभाग प्रचारक जितेंद्र के नेतृत्व में महानगर के 15 नगरों से टोलियां निकल रही हैं। वहीं, शाखा के अनुसार भी स्वयंसेवक समर्पण निधि एकत्र कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में खूब उत्साह है। भारत विकास परिषद बालिका दिवस सप्ताह मना रही है। मंगलवार को परिषद की शाखाएं बस्तियों में बालिकाओं को स्टेशनरी बांटेंगी। भारत विकास परिषद सुगंधा, मयूरी और सुंदरम की शाखाएं कार्यक्रम आयोजित करेंगी। वहीं, शिवसैनिक नकली शराब के खिलाफ एडीएम सिटी को ज्ञापन देंगे। प्रदेश सचिव मांगेराम के नेतृत्व में शिवसैनिक सुबह 11 बजे एडीएम सिटी कार्यालय पहुंचेंगे।
chat bot
आपका साथी