शहर में नो एंट्री का नहीं इंतजाम, बड़े वाहन लगा रहे शहर में जाम Hathras News

शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। पर्वाें के चलते ग्राहकों की भीड़ बाजारों में लग रही है। ऐसे में बड़े वाहनों के प्रवेश से शहर में जगह-जगह जाम की सुबह से ही लगना शुरू हो जाता है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 12:10 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 12:47 PM (IST)
शहर में नो एंट्री का नहीं इंतजाम, बड़े वाहन लगा रहे शहर में जाम Hathras News
हाथरस में सासनी गेट पर लगे जाम में फंसे वाहन।

हाथरस, जागरण संवाददाता । शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। पर्वाें के चलते ग्राहकों की भीड़ बाजारों में लग रही है। ऐसे में बड़े वाहनों के प्रवेश से शहर में जगह-जगह जाम की सुबह से ही लगना शुरू हो जाता है। नो एंट्री की कोई व्यवस्था नहीं होने से ही यह समस्या बनी हुई है।

त्‍योहारी सीजन में बाजार में बढ़ी भीड़

यह पर्वों का सीजन चल रहा है। नवरात्र से ही इसके लिए तैयारियां शुरू हो जाती है। घरों में रंगाई, पुताई के साथ सजाने-संवारने की भी कार्य लोगों द्वारा कराया जा रहा है। इसके लिए बाजारों में सामान की खरीदारी हो रही है। सुबह से बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो जाता है। कपड़ा, बर्तन, सौंदर्य प्रसाधन सामिग्री, इलेक्ट्रोनिक्स व इलेक्ट्रीकल्स का सामान बिक रहा है। इससे बाजारों में ग्राहकों की अच्छी भीड़ लग रही है। शहर में आने वाले ग्राहकों को सबसे अधिक दिक्कत पल-पल पर लगने वाले जाम से हाे रही है।

जाम लगा रहे बड़े वाहन

शहर में जाम लगने का मुख्य कारण बड़े वाहनों का प्रवेश करना है। सुबह से ही बाजारों में टेंपो, ई-रिक्शा, कार, लोडर, ट्रक का बाजारों से गुजरने लगते हैं। इनके चलते सुबह से शाम तक कई बार जाम लगता है। वाहनों के इधर-उधर फंस जाने से राहगीरों के साथ दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कमला बाजार, घंटाघर सहित सभी बाजारों में जाम की समस्या बनी हुई है।

नो एंट्री की नहीं कोई व्यवस्था

पर्वों के चलते बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। शहर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोग वाहनों को बाजारों में ले जाकर उन्हें चौराहा, सड़क किनारे या दुकानों के सामने खड़े कर चले जाते हैं। माल, बड़े शापिंग सेंटरों पर भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। नो एंट्री नहीं होने से ही यह बिना किसी रोक-टोक बाजारों में प्रवेश कर जाम की समस्या का कारण बन रहे हैं।

chat bot
आपका साथी