करवा चौथ पर बाजार में छाई रौनक

पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाला करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस बार करवा चौथ का व्रत रविवार को रखा जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने तैयारियां करना शुरू कर दी है। पर्व को लेकर इगलास के बाजार में रौनक छाई हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 01:26 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 01:26 AM (IST)
करवा चौथ पर बाजार में छाई रौनक
करवा चौथ पर बाजार में छाई रौनक

अलीगढ़ : पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाला करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस बार करवा चौथ का व्रत रविवार को रखा जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने तैयारियां करना शुरू कर दी है। पर्व को लेकर इगलास के बाजार में रौनक छाई हुई है। सबसे अधिक महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। साड़ी हो या फिर ज्वेलर्स की दुकान हर तरफ ग्राहकों की भारी भीड़ लगी है। ब्यूटी पार्लर पर एडवांस बुकिंग हो रही है।

बाजार में साड़ी व सूट की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं बनारसी, राजस्थानी सहित अन्य डिजायनों की साड़ी पसंद कर रही हैं। साज-श्रंगार की दुकानों से लेकर चूड़ी की दुकानों पर रौनक है। रंग-बिरंगी चूड़ी के साथ डिजायन वाले कड़े खूब भा रहे हैं। ज्वेलर्स की दुकान पर खूब खरीदारी हो रही है। बाजार में चीनी व मिट्टी के करवा सहित अन्य पूजा की सामग्री के ठेले व फुटकर विक्रेताओं ने दुकान सजा रखी हैं।

रोहिणी नक्षत्र में होगी पूजा

पं. मुकेश शास्त्री ने बताया कि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ व्रत किया जाता है। यह तिथि 24 अक्टूबर रविवार को है। पांच साल बाद यह शुभ योग बन रहा है कि व्रत की पूजा रोहिणी नक्षत्र में की जाएगी। वहीं, रविवार को यह व्रत होने से सूर्यदेव का शुभ प्रभाव भी पड़ेगा। शास्त्रों में बताया गया है कि इस व्रत को करने से पति की आयु लंबी होती है।

जलाली : कस्बे में शुक्रवार को बाजार में करवाचौथ के अवसर पर बाजारों में रौनक रही, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। महिलाओं ने बाजार में श्रंगार के सामान की जमकर खरीदारी की। खासकर चूड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ नजर आयी। बाजार में भीड़ को देखते हुए चौकी इंचार्ज सुरजीत यादव ने पुलिस स्टाफ के साथ व्यवस्था संभाली।

chat bot
आपका साथी