अलीगढ़ में बारिश से सत्र कम, आज 35 केंद्रों पर होगा टीकाकरण Aligarh news

कोरोना के नए वैरिंएंट की चेतावनी के बीच स्वास्थ्य विभाग झमाझम बरसात में भी टीकाकरण अभियान को गति देने का प्रयास कर रहा है। हालांकि बरसात के चलते कुछ सत्र कम किए गए हैं। शुक्रवार को 28 केंद्रों पर करीब चार हजार लोगों को टीके लगाए गए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:45 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:16 AM (IST)
अलीगढ़ में बारिश से सत्र कम, आज 35 केंद्रों पर होगा टीकाकरण Aligarh news
जिले में अब तक करीब आठ लाख से टीके लगाए जा चुके हैं।

 अलीगढ़, जेएनएन।  कोरोना के नए वैरिंएंट की चेतावनी के बीच स्वास्थ्य विभाग झमाझम बरसात में भी टीकाकरण अभियान को गति देने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, बरसात के चलते कुछ सत्र कम किए गए हैं। शुक्रवार को 28 केंद्रों पर करीब चार हजार लोगों को टीके लगाए गए। जिले में अब तक करीब आठ लाख से टीके लगाए जा चुके हैं।

स्‍पाट रजिस्‍ट्रेशन के बाद लगवाएं टीका

शनिवार को जेएन मेडिकल कालेज, जिला मलखान सिंह चिकित्सालय, मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत 35 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है वे रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुक कराकर या फिर सीधे ही केंद्र पर पहुंचकर स्पाट रजिस्ट्रेशन के बाद टीका लगवा सकते हैं। केंद्रों पर टीकाकरण कराने जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। शारीरिक दूरी का भी पालन करें। ऐसे कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा रही है, जो मास्क नहीं लगा रहे।

chat bot
आपका साथी