अलीगढ़ में घर से दूध लेने निकली महिला गायब, अपहरण की आशंका

क्वार्सी क्षेत्र के देवी नगला का मामला सीसीटीवी फुटेज में दिखी संदिग्ध कार।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 02:17 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 02:17 AM (IST)
अलीगढ़ में घर से दूध लेने निकली महिला गायब, अपहरण की आशंका
अलीगढ़ में घर से दूध लेने निकली महिला गायब, अपहरण की आशंका

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : क्वार्सी क्षेत्र के देवी नगला से मंगलवार सुबह घर से दूध लेने निकली महिला रास्ते से गायब हो गई। कुछ दूरी पर महिला का कैप, दूध का खाली डिब्बा और टूटी चूड़ियां मिलीं। इससे अपहरण की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगाले हैं, जिनमें एक जगह संदिग्ध कार दिखी है।

देवी नगला निवासी योगेश कुमार डिश टीवी लगाते हैं। योगेश पांच भाइयों, माता-पिता के साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। घर से करीब ढाई सौ कदम दूर मनोज यादव की दूध की डेयरी है। योगेश के मुताबिक, मंगलवार सुबह छह बजे 35 वर्षीय पत्नी कांता देवी रोज की तरह दूध लेने निकली थीं। काफी देर तक नहीं लौटी तो तलाश की गई। कांता दूध लेने भी नहीं पहुंची थीं। रास्ते में कांता का कैप, दूध का खाली डिब्बा व कुछ चूड़ियां टूटी पड़ी थीं। पति ने अपहरण की आशंका जताई है। दो बच्चों की मां कांता देवी का डिबाई (बुलंदशहर) में मायका है। सीओ सिविल लाइन अनिल समानिया ने बताया कि क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध कार दिखी है। उसकी तलाश कर रहे हैं। अपहरण की बात गले नहीं उतर रही है। फिर भी हर बिदु पर जांच की जा रही है।

बंद मिले अधिकतर

कैमरे, फोन भी नहीं

पुलिस के मुताबिक, आसपास के किसी व्यक्ति ने भी महिला को नहीं देखा। वहीं इलाके में अधिकतर सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। देवी नगला से एटा चुंगी व कावेड़ी मोड़ तक कई जगह सीसीटीवी लगे तो थे, लेकिन काम नहीं कर रहे थे। देवी नगला के एक सीसीटीवी कैमरे में सफेद रंग की संदिग्ध कार दिख रही है। इसमें दो युवक सवार हैं। कार बार-बार आते-जाते दिखी है। इसे ट्रेस किया जा रहा है। स्वजन के मुताबिक, महिला मोबाइल फोन भी नहीं रखती है।

chat bot
आपका साथी