Aligarh Weather Forecast : पल-पल बदल रहा मौसम, सतर्क रहने की जरूरत Aligarh news

मौसम का मिजाज लगातार बदल गया है। रविवार को देर शाम आसमान में बादलों का डेरा था कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई जिससे मौसम खुशगवार हो गया। सोमवार की सुबह खिली खिली धूप निकली लेकिन हवाओं में ठंडक महसूस की गयी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:12 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:19 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast :  पल-पल बदल रहा मौसम, सतर्क रहने की जरूरत  Aligarh news
सोमवार की सुबह खिली खिली धूप निकली, लेकिन हवाओं में ठंडक महसूस की गयी।

अलीगढ़, जेएनएन ।  मौसम का मिजाज लगातार बदल गया है। रविवार को देर शाम आसमान में बादलों का डेरा था, कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई जिससे मौसम खुशगवार हो गया। सोमवार की सुबह खिली खिली धूप निकली, लेकिन हवाओं में ठंडक महसूस की गयी। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

रोज बदल रहा मौसम

इन दिनों मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। कभी तेज धूप निकलती है तो कभी गरम हवा शरीर को झुलसाना लगती है। कभी आंधी तो कभी बारिश। रविवार को सुबह से ही शहर धूप से तपा जा रहा था। गर्म हवा ने शरीर को खूब झुलसाया। वातावरण में छाई उमस ने हालत खस्ता कर दी। कोरोना कर्फ्यू के चलते घरों में रह रहे लोगों को गर्मी ने खूब सताया। दोपहर बाद आसमान पर बादल छाने के बाद मौसम कुछ नरम पड़ा। सूरज बादलों में छिप गया। हालांकि, गरम हवा के झोंके बार-बार आकर शरीर को झुलसाते से लगे। शाम को आंधी और बूंदाबांदी से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। सोमवार की सुबह धूप खिली लेकिन हवाओं ने गर्मी के अहसास को कम कर दिया। विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी