Aligarh Weather Forecast : दिन चढ़ते ही गरमा रहा मौसम, लगातार बढ़ रहा पारा Aligarh news

मौसम के तेवर गरम होते जा रहे है। सूरज निकलते ही पारा चढ़ने लगता है। वातावरण में नमी कम होने से न्यूनतम तापमान भी अब घट रहा है। रविवार को ठंडी हवा के बीच सूरज निकला तो गुनगुनी धूप से राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ मौसम गरमाने लगा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 09:34 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 09:34 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast :  दिन चढ़ते ही गरमा रहा मौसम, लगातार बढ़ रहा पारा Aligarh news
विवार को ठंडी हवा के बीच सूरज निकला तो गुनगुनी धूप से राहत मिली।

अलीगढ़, जेएनएन : मौसम के तेवर गरम होते जा रहे है। सूरज निकलते ही पारा चढ़ने लगता है। वातावरण में नमी कम होने से न्यूनतम तापमान भी अब घट रहा है। रविवार को ठंडी हवा के बीच सूरज निकला तो गुनगुनी धूप से राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ मौसम गरमाने लगा है। 

न्यूनतम तापमान में वृद्धि

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब न्यूनतम तापमान में निरंतर वृद्धि होती जाएगी। आज तड़के यह 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। दोपहर में इसके एक डिग्री की छलांग लगाने के साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों में इसके 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।आसमान साफ होने के कारण सुबह से सूरज तेवर दिखाने लगता है। हालांकि, सुबह हवा चलने से गुनगुनी धूप राहत भी पहुंचाती है। पछुआ हवा भी चल रही है। इससे धूप का असर कम रहता है। हवा कम होते ही धूप सताने लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार होली के बाद मौसम तेजी से बदलेगा।  बूंदाबांदी की आशंका रहेगी, लेकिन, वातावरण में नमी बहुत कम हो जाएगी।  तापमान में थोड़ा उतार चढ़ाव होता रहेगा।

सेहत का रखें ख्याल

गर्मियों का मौसम संक्रामक बीमारियों के लिए अनुकूल माना जाता है। चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वच्छता का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी