Aligarh Weather Forecast : धूप खिलने से मौसम हुआ खुशगवार, सर्दी के तेवर नरम पड़े Aligarh news

मौसम का मिजाज बदल रहा है। सर्दी अब विदा होने लगी है। सोमवार को सुबह से ही चमकदार धूप खिल उठी। इससे लोगों को काफी राहत मिली। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। अब केवल सुबह व रात भर सर्दी का एहसास होता है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 09:59 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast :  धूप खिलने से मौसम हुआ खुशगवार, सर्दी के तेवर नरम पड़े  Aligarh news
सोमवार को सुबह से ही धूप में तेजी रही।

अलीगढ़, जेएनएन : मौसम का मिजाज बदल रहा है। सर्दी अब विदा होने लगी है। सोमवार को सुबह से ही चमकदार धूप खिल उठी। इससे लोगों को काफी राहत मिली। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। अब केवल सुबह व रात भर सर्दी का एहसास होता है। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

सुबह की धूप में रही तल्‍खी

सोमवार को सुबह से ही धूप में तेजी रही। हालांकि, रविवार रात आसमान साफ रहने से पाला गिरा, लेकिन सुबह से ही अच्छी धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। सुबह धूप निकलने से पूर्व और शाम को धूप जाने के बाद ही ठंड का असर है। अन्यथा सर्द मौसम के तेवर धूप के आगे हल्के पड़ने लगे हैं। खिली धूप में गर्माहट लोगों को राहत दे रही है। सुबह होते ही लोग छत, बालकनी में धूप सेंकते नजर आते हैं। बच्‍चे व वृद्ध गुनगुनी धूप में पार्कों में टहलते दिखे। सड़कों पर यातयात सामान्य व रेहड़ी, फड़ वालों ने समय पर अपनी दुकानें सजा लीं। मौसम बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह व शाम हल्की ठंड रहेगी। दोपहर को मौसम सामान्य रहेगा। कृषि अधिकारियों के मुताबिक रबी के इस सीजन में अब तापमान बढ़ने से किसानों को लाभ है। हर फसल के लिए फायदेमंद है। सरसों व मटर की फली बनने की प्रक्रिया तेज होगी। अन्य फसलें भी पक सकेंगी। किसान सिंचाई कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी