Aligarh Weather Forecast : तीखे हुए सूरज के तेवर, सुबह से ही लोगों को किया बेहाल Aligarh news

मौसम के तेवर दिन पर दिन क़ड़े होते जा रहे हैं। सुबह की धूप भी लोगों को चुभने लगी है। दिन चढने के साथ ही लोगों का घरों से निकलना दुश्‍वार हो रहा है। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 09:15 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 09:20 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : तीखे हुए सूरज के तेवर, सुबह से ही लोगों को किया बेहाल  Aligarh news
सुबह की धूप भी लोगों को चुभने लगी है।

अलीगढ़, जेएनएन । मौसम के तेवर दिन पर दिन क़ड़े होते जा रहे हैं। सुबह की धूप भी लोगों को चुभने लगी है। दिन चढने के साथ ही लोगों का घरों से निकलना दुश्‍वार हो रहा है। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। जून की शुरुआत हो चुकी है इसके साथ ही गर्मी के तेवर भी कड़े हो गये हैं। सुबह के समय हवा चलने से लोगों को राहत मिली लेकिन दिन चढ़़ने के साथ ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। 

बारिश की जतायी आशंका

मंगलवार की सुबह आसमान में हल्‍के बादल देखे गए तो ऐसा लगा कि शायद सूरज की तल्‍खी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दस बजे के आसपास ही लोगों को गर्मी बेदर्दी बन सताने लगी।  वातावरण में छाई उमस ने घर के अंदर ही नहीं, बाहर भी लोगों की हालत खस्ता कर दी। धीरे-धीरे पंखे अब गर्म हवा फेंकने लगे हैं। कई बार बिजली की लुकाछिपी से परेशानी और बढ़ जाती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस महीने गर्मी बहुत परेशान करने वाली है। पहले ही सप्ताह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने का अनुमान है।

सेहत का रखे ख्याल

फिजीशियन डा. अमित वार्ष्णेय ने बताया कि यह मौसम बैक्टीरिया के पनपने के अनुकूल है। यदि स्वच्छता एवं खानपान में एहतियात न बरती जाए तो उल्टी, दस्त, डायरिया, पीलिया जैसे संक्रमक रोग सेहत बिगाड़ सकते हैं। रात के बासी भोजन से परहेज करें। बच्चों का खास ख्याल रखना है। क्योंकि, बैक्टीरिया सबसे ज्यादा उन्हें ही प्रभावित करते हैं।

chat bot
आपका साथी