सैनिटाइजेशन के साथ कोरोना के बचाव की नसीहत भी दे रही टीम Aligarh news

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सड़क पर उतरी नगर निगम की टीमें सैनिटाइजेशन के साथ लोगों को इस महामारी से बचाव की नसीहतें भी दे रही। घर के आसपास कूड़ा जमा न होने देने खिड़की-दरवाजों को नियमित सैनिटाइज करने मास्क और शारीरिक दूरी जैसी सलाह दी रही।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 01:49 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 02:14 PM (IST)
सैनिटाइजेशन के साथ कोरोना के बचाव की नसीहत भी दे रही टीम Aligarh news
नगर निगम की टीमें सैनिटाइजेशन के साथ लोगों को इस महामारी से बचाव की नसीहतें भी दे रही हैं।

अलीगढ़, जेएनएन । कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सड़क पर उतरी नगर निगम की टीमें सैनिटाइजेशन के साथ लोगों को इस महामारी से बचाव की नसीहतें भी दे रही हैं। घर के आसपास कूड़ा जमा न होने देने, खिड़की-दरवाजों को नियमित सैनिटाइज करने, मास्क और शारीरिक दूरी जैसी जरूरी सलाह दी रही हैं। ये टीमें उन क्षेत्रों में भी नजर रखे हुए हैं, जहां कोरोना संक्रमित व्यक्ति घरों में इलाज करा रहे हैं। इन घरों से निकले कचरे के निस्तारण की अलग व्यवस्था की गई है। यह भी देखा जा रहा है कि संक्रमित व्यक्तियों के घर का कचरा इधर-उधर न फेंका जाए। इसके लिए घरवालों को सचेत भी किया जा रहा है। बुधवार को टीमों ने वार्ड स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। 

मंदिरों के आसपास चूने का छिड़काव

रामनवमी को देखते हुए कर्मचारियों ने सुबह ही मंदिरों के आसपास साफ-सफाई कर चूने का छिड़काव किया। सैनिटाइजेशन भी किया गया। इसके बाद प्रमुख मार्ग, सार्वजनिक स्थल, मलिन बस्तियां, गली-मोहल्ले, कालोनियां सैनिटाइज की गईं। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया कोरोना संक्रमित व्यक्ति सूचना प्राप्त होते ही उसके आवास और आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

यहां किया गया सैनिटाइजेशन

बुधवार को वार्ड एक में सराय लवरिया, दही वाली गली, मानिक चौक, शिवपुरी, प्रतिभा कालोनी, सराय हकीम, कामख्या मंदिर सैनिटाइज कराए गए। वार्ड दो में राधिका पुरम, नगला पला, गांधीपार्क शेल्टर होम, अचल ताल, गंभीरपुरा, वार्ड तीन में लोधी विहार कालोनी, आवास विकास, कुंदन नगर, बालाजी गेस्ट हाउस, सासनी गेट चौराहा रूसा मेडिकल सेंटर, वार्ड चार में बनियापाड़ा, देहलीगेट, ऊपरकोट, कनवरीगंज, हाथीपुल, उस्मान पाड़ा, वार्ड पांच में कलावती पैलेस, गोमती रिसोर्ट सारसौल चौराहा, सूतमिल बस अड्डा, नादा पुल, मेल रोज बाईपास, वार्ड छह में मंडलायुक्त आवास, मंडलायुक्त कार्यालय, बदरबाग, शमशाद मार्केट, कचहरी, जिलाधिकारी कार्यालय, जिलाधिकारी आवास, जनकपुरी, जिला जज आवास, एडीएम कंपाउंड, वार्ड सात में विष्णुपुरी, सुरेंद्र नगर, सुदामापुरी, निरंजनपुरी, ज्ञान सरोवर, अवंतिका फेस-वन, बेगम बाग, घनश्यामपुरी, रावण टीला, संगम विहार, ग्रीन पार्क, कुलदीप विहार, प्रेम नगर, विनय नगर और वार्ड आठ में शिव मंदिर बादाम नगर, दोधपुर, हमदर्द नगर, मौलाना आजाद नगर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।

chat bot
आपका साथी