बेमौसम बारिश में जवाब दे गई व्यवस्था, ब्रेक डाउन से कई घंटे बिजली गुल, फसलों को नुकसान

शहर में मुरसान रोड बिजलीघर में बारिश के कारण आपूर्ति पर असर पड़ा। इस कारण कई घंटे बिजली गायब रही है। वहीं शहर में रामलीला मैदान में रखे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति गायब हो गई। इससे यहां चल रही रासलीला में व्यवधान पड़ा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:11 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:19 AM (IST)
बेमौसम बारिश में जवाब दे गई व्यवस्था, ब्रेक डाउन से कई घंटे बिजली गुल, फसलों को नुकसान
गौंडा क्षेत्र में हुई बारिश एवं तेज हवा से धान की खड़ी हुई फसल गिर गयी।

हाथरस, जागरण संवाददाता। जनपद में लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। रविवार को सुबह हुई बेमौसम बारिश से शहर और देहात क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे कई घंटे बिजली का संकट बना रहा। जर्जर लाइन और ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग के चलते अगले माह दीपावली पर रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है।

रविवार से हो रही बारिश से लोग परेशान

रविवार की सुबह बारिश के कारण नवीपुर व गिजरौली सब स्टेशन से जु़ड़ी 33 केवी की लाइन में खराबी आने से लाइन में ब्रेक डाउन हो गया है। इससे आगरा रोड के दोनों और रिहायशी और बाजार में कई घंटे बिजली गायब रही। बिजली न होने से सबमर्सिबल नहीं चल सके। शहर में मुरसान रोड बिजलीघर में बारिश के कारण आपूर्ति पर असर पड़ा। इस कारण कई घंटे बिजली गायब रही है। वहीं शहर में रामलीला मैदान में रखे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति गायब हो गई। इससे यहां चल रही रासलीला में व्यवधान पड़ा। इसके अलावा सादाबाद व सासनी कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली न होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के कारण कर्मचारियों ने करंट के डर से समय पर लाइनों को सुचारू नहीं किया है।

जर्जर लाइन और ओवरलोड ट्रांसफारमरों से झेल रहे अनावश्यक कटौती

शहर और देहात क्षेत्र में अनावश्यक बिजली कटौती के लिए जर्जर लाइन और ओवरलोड ट्रांसफार्मर है। अगले माह दीपावली है। इससे पहले रोस्टर के हिसाब से बिजली देना मुश्किल लग रहा है। जर्जर लाइन के कारण आए दिन लोकल फाल्ट अधिक हो रहे हैं। वहीं ट्रांसफार्मरों को क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। शासन स्तर पर भी यह आदेश हैं कि रात के समय उपभोक्ताओं को पूरी बिजली दी जाए। अब त्योहारी सीजन चल रहा है। इससे पहले व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई हैं।

बारिश से फसलों को नुकसान

गौंडा क्षेत्र में हुई बारिश एवं तेज हवा से धान की खड़ी हुई फसल गिर गयी, जिससे किसानों की चिंता अत्यधिक बढ़ गई है। मौसम विभाग के द्वारा भी अभी दो दिन और बारिश बताई गई है। जिससे किसानों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है इस समय धान की फसल कटाई की तरफ पक कर तैयार थी। बारिश ने सारा खेल किसान का बिगाड़ दिया किसान तो पहले से ही अत्यधिक परेशान है। अब हुई बारिश से और अत्यधिक ज्यादा परेशान है इस समय धान पका हुआ खड़ा था जिसे किसान कटवा रहा था और उसे बेच रहा था बारिश ने किसानों की सारी उम्मीद पर पानी फेर दिया।

बरला के गांव गाजीपुर में कटी हुई धान की फसल में भरा पानी।  

विजयगढ़ में अधिक बारिश होने के कारण कटी हुई धान की फसल हुई बर्बाद साथ ही बाजरा बोई गई मटर भी बर्बाद हो चुकी है।

बेमौसम बरसात से जवांं में आलू की बोई फसल पानी में डूब गयी। कस्तली निवासी किसान डा सीपी शर्मा का कहना है कि उन्होंने 3 दिन पूर्व ही 17 बीघे आलू बोए है, जिसमें एक लाख रुपए का बीज व खाद दवा बोवाई सब डेढ़ लाख रुपए की लागत लगी थी। बारिश ने सब पर पानी फेर दिया।  

अकराबाद में रातभर हुई बारिश से किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल डूब गयी। मायूस किसान दुखी मन से अपने परिजनों के साथ खेतों में भरे पानी से फसल को सुरक्षित जगह पर लेजाने का प्रयास करने में लगे हैं।

chat bot
आपका साथी