सूरज की तपिश से पिघलने लगी सर्दी, सुबह से ही निखरने लगी धूप Aligarh news

सर्दी का मौसम अपने अंतिम पड़ाव पर है। धूप में अब गर्माहट महसूस होने लगी है जो राहत दे रही है। सुबह होते ही लोग छत बालकनी में धूप सेंकते नजर आते हैं। बुधवार को सुबह आसमान साफ था धूप भी खिलखिलाकर निकली।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 10:18 AM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 10:18 AM (IST)
सूरज की तपिश से पिघलने लगी सर्दी, सुबह से ही निखरने लगी धूप Aligarh news
प में अब गर्माहट महसूस होने लगी है, जो राहत दे रही है।

अलीगढ़, जेएनएन : सर्दी का मौसम अपने अंतिम पड़ाव पर है। धूप में अब गर्माहट महसूस होने लगी है, जो राहत दे रही है। सुबह होते ही लोग छत, बालकनी में धूप सेंकते नजर आते हैं। बुधवार को सुबह आसमान साफ था, धूप भी खिलखिलाकर निकली। बच्‍चे व वृद्ध गुनगुनी धूप में पार्कों में टहल रहे थे। वहीं, कामकाज के लिए लोग घरों से समय पर निकले।

कम हो रहा सर्दी का असर

फरवरी की शुरुआत में ठंड का असर था, लेकिन धीरे-धीरे ये असर कम हो रहा है। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं।  बुधवार को सुबह धूप निकलने से मौसम सुहाना रहा। मध्यम गति से चल रही हवा भी सुकून दे रही थी। सुबह का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस माह सुबह व शाम हल्की ठंड रहेगी। वहीं, तापमान बढ़ने से किसानों को लाभ है। ऐसे मौसम में सरसों व मटर की फली बनने की प्रक्रिया तेज होगी। अन्य फसलें भी पक सकेंगी। रबी की फसलों के लिए अब धूप जरूरी है। चिकित्सकों का कहना उतरते मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर बच्चे और बुजुर्गों के लिए ये बेहद जरूरी है। खान-पान का भी विशेष ख्याल रखना होगा। थोड़ी सी लापरवाही बीमार कर सकती है।

chat bot
आपका साथी