एएमयू के पूर्व छात्र के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए क्या रही वजह...

एएमयू छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुआ विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को छात्र यासिर पर हुए हमले के पीछे यही गुटबंदी रही।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 01:33 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 09:23 AM (IST)
एएमयू के पूर्व छात्र के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए क्या रही वजह...
एएमयू के पूर्व छात्र के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए क्या रही वजह...

अलीगढ़ (जेएनएन)।  एएमयू छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुआ विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को छात्र यासिर पर हुए हमले के पीछे यही गुटबंदी रही। ताजा घटना मंगलवार को हुई। सिविल लाइंस क्षेत्र में गालिब बाग स्थित न्यू फ्रेंडस अपार्टमेंट में पूर्व छात्र अदीब शेरवानी के फ्लैट को निशाना बनाकर बाइक सवारों ने पहले तड़के फायङ्क्षरग व पथराव किया, फिर देररात फायरिंग कर भाग गए। खिड़की, दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। शुक्र रहा कि किसी को चोट नहीं आई। यह हमला पूर्व में हुई घटना की प्रतिक्रिया बताया जा रहा है। अदीब भी हॉस्टल में हुई फायङ्क्षरग में नामजद है। हालांकि, पुलिस का कहना है जब भी अदीब को पकडऩे के लिए दबिश दी जाती है, फायरिंग के आरोप लगने लगते हैं।

फ्लैट पर पथराव भी किया

न्यू फ्रेंडस अपार्टमेंट निवासी नईम अहमद खां बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हेड मास्टर हैं। तड़के साढ़े तीन बजे बाइक सवार युवक इन्हीं के बेटे अदीब को तलाशते हुए आए थे। चौकीदार से गेट खोलने को कहा था, मगर उसने नहीं खोला। परिजनों का कहना है कि युवकों ने सड़क पर खड़े होकर फ्लैट पर पथराव व कई राउंड फायङ्क्षरग की। दीवार में गोलियां धंस गईं। तमंचे लहराते हुए हमलावर फरार हो गए। पिता ने घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही थी कि रात करीब 10 बजे दो बाइक पर सवार युवकों ने घर पर फिर फायङ्क्षरग कर दी और भाग निकले। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि आबिद अभियुक्त है। इसकी गिरफ्तारी के लिए जब भी दबिश दी जाती है, इस तरह के हमले के आरोप लगने लगते हैं। जांच चल रही है, इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दो गुटों की रंजिश में हो रहे हमले

छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुई मारपीट के बाद उसी रात हुआ बाइकर्स का उत्पात गुटबंदी का ही नतीजा था। मैकडोनाल्ड, सुलेमान व एमएम हॉल पर फायङ्क्षरग कर छात्रों को धमकाया गया था। गुस्साए छात्रों ने हंगामा किया था। तब एमएम हॉल के छात्र मोहम्मद आरिफ ने सिविल लाइंस थाने में पूर्व छात्रसंघ सचिव नबील उस्मानी, हस्सान धौन, बिलाल जावेद, अदीब शेरवानी निवासी गालिब बाग, मुरादाबाद निवासी मोहम्मद शादिक, मुजम्मिल उर्फ  मुजी गनी निवासी कश्मीर, ओसामा निवासी धौर्रामाफी के साथ 15-20 अज्ञात के खिलाफ  जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखाई गई थी। दूसरी रिपोर्ट कासगंज निवासी राहिल ने राशिद, सादाब, हिलाल, एएमयू छात्र शाहजेब व जॉटी मलिक निवासी शाहजहांपुर के खिलाफ लिखाई थी। यासिर पर हुए हमले में हस्सान, सादिक, बिलाल, राहिल और ओसामा नामजद हुए थे।

chat bot
आपका साथी