पला कस्तली में जमीन के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, 10 घायल

जवां थाना क्षेत्र के गांव पला कस्तली में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें 10 लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 01:09 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 01:09 AM (IST)
पला कस्तली में जमीन के विवाद में  
जमकर चले लाठी-डंडे, 10 घायल
पला कस्तली में जमीन के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, 10 घायल

अलीगढ़ : जवां थाना क्षेत्र के गांव पला कस्तली में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। इसमें दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव पला कस्तली में दुर्गेश नंदन शर्मा व सुभाष के बीच भूमि विवाद चल रहा है। जिसके लिए दुर्गेश नंदन शर्मा ने कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि उनकी गाटा संख्या 613 में जमीन कम है, जिसे नापा जाए। जिस पर हल्का लेखपाल प्रवीण कुमार सारस्वत दो दिन पूर्व जमीन की मौखिक नापतोल कर चले गए। दोनों ही पक्षों को एक सप्ताह बाद डीएम के यहां वैधानिक कार्रवाई के लिए कह गए थे। रविवार सुबह दुर्गेश नंदन पक्ष के लोग सुभाष के नलकूप के पास पहुंच गए एवं बताया कि यह उनकी जमीन है। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। किसी ग्रामीण में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जिसमें सुभाष पक्ष से रोहतास, बनारसी, प्रवीण, भुवनेश, वीरेश, अनिल, सुमित व कालीचरन समेत आठ लोगों के चोटें लगी हुई थी। दूसरे पक्ष दुर्गेश से बीरू व खेमू के चोटें हैं। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी मुआयना कराया। इस मामले में दुर्गेश नंदन ने रोहिताश शर्मा,भोला शर्मा, दिनेश शर्मा, भुवनेश शर्मा व राकेश शर्मा आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से सुभाष ने दुर्गेश, संजय, राजेश, डिगंबर, नीरज,वीरू व खेमू समेत सात लोगों को नामजद किया है।

घर में घुस कर मारपीट

की रिपोर्ट दर्ज

खैर : उदयपुर निवासी सतीश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चाचा वीरपाल सिंह के लड़के मोहित, विपिन, सचिन रंजिश रखते हैं। इनके डर से गांव छोड़कर कस्बा के निकट मिलिक में रह रहे हैं। तीन अक्टूबर को सुबह पिता जसवंत सिंह अपनी कार से गांव उदयपुर गए थे। हम दोनों अपने मकान में बैठे थे। तभी तीनों ने घर में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी