थानाध्यक्ष ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों से कहा, मतभेद भुलाकर भाइचारे के साथ रहें, पार्टीबंदी नहीं होनी चाहिए Aligarh news

चुनाव संपन्न हो गया है। वोटरों ने गांव की सरकार को चुन लिया है। अब किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। गांवों में पार्टी बंदी नहीं होनी चाहिए। आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे के साथ रहें। इस समय कोरोना का प्रकोप चल रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 05:08 PM (IST)
थानाध्यक्ष ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों से कहा, मतभेद भुलाकर भाइचारे के साथ रहें, पार्टीबंदी नहीं होनी चाहिए  Aligarh news
नवागत ग्राम प्रधानों के साथ बैठक लेते थानाध्यक्ष बरला उमेश चंद्र शर्मा।

अलीगढ़, जेएनएन । बरला थानाध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा ने नवागत ग्राम प्रधानों के साथ बुधवार को थाना प्रांगण में बैठक की।

भाईचारे से रहने की अपील

उन्‍होंने बताया कि चुनाव संपन्न हो गया है। वोटरों ने गांव की सरकार को चुन लिया है। अब किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। गांवों में पार्टी बंदी नहीं होनी चाहिए। आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे के साथ रहें। इस समय कोरोना का प्रकोप चल रहा है। इस महामारी ने देहात में भी पैर पसार दिये हैं। हर व्यक्ति को मास्क लगाकर घूमना चाहिए। शरारती तत्वों की पुलिस को तत्काल सूचना दें। इस दौरान दारोगा संतोष यादव, राजवीर सिंह, यतींद्र प्रताप सिंह, नत्थू सिंह ग्राम प्रधान गाजीपुर, ऋषि कुमार, बलराम शर्मा, रौदास सिंह आदि मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी