Aligarh Weather Report : चिलचिलाती धूप व उमस ने किया बेहाल, पंखे व कूलर शीतलता देना भूले Aligarh news

बीते दिनों हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था लोगो के चेहरे पर रौनक आ गयी थी लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम में उमस और गर्मी बढ़ जाने से लोग फिर बेहाल हो गये हैं। ऊपर से बिजली कटौती ने लोगो को परेशान कर दिया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 09:45 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 09:45 AM (IST)
Aligarh Weather Report : चिलचिलाती धूप व उमस ने किया बेहाल, पंखे व कूलर शीतलता देना भूले Aligarh news
मौसम में उमस और गर्मी बढ़ जाने से लोग फिर बेहाल हो गये हैं।

अलीगढ़,जेएनएन। बीते दिनों हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था, लोगो के चेहरे पर रौनक आ गयी थी लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम में उमस और गर्मी बढ़ जाने से लोग फिर बेहाल हो गये हैं। ऊपर से बिजली कटौती ने लोगो को परेशान कर दिया है। पंखें और कूलर तो जैसे शीतलता देना ही ही भूल गए।  मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी होगी।

बारिश हो तो मिले राहत

मानसून दस्‍तक दे चुका है लेकिन मौसम में अभी ठंडक नहीं आयी। रिमझिम फुहारों ने क्षणिक राहत जरूर दी लेकिन हवाओं के रुकने से उमस बढ़ गयी जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सुबह शाम मौसम बदलने के साथ ठंडी हवाएं चलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है। लेकिन, दोपहर में चिलचिलाती धूप पसीने छुड़ा रही है। मंगलवार को सुबह से ही सूरज की तेज तपन ने लोगों को बुरा हाल कर दिया। अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 40, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे का तापमान ही 35 डिग्री था। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के अंदर पारा 40 पार पहुंच सकता है। इधर, देहात में धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसानों को भी बारिश का इंतजार है। अन्य फसलों को भी अधिक सिंचाई की जरूरत पड़ रही है।

chat bot
आपका साथी