डीलरों के यहां से वापस होगा सड़ा-गला राशन, डीलरों ने भी दिया अल्‍टीमेटम Aligarh news

राशन वितरण में सड़े-गले राशन को लेकर दैनिक जागरण की खबर के बाद जिला पूर्ति विभाग हरकत में आ गया है। अब डीएसओ राजेश कुमार सोनी की तरफ से सभी डीलरों को खराब राशन को वापस भेजने का आदेश कर दिया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:17 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:46 AM (IST)
डीलरों के यहां से वापस होगा सड़ा-गला राशन, डीलरों ने भी दिया अल्‍टीमेटम Aligarh news
दूसरे चक्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण हो रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन। राशन वितरण में सड़े-गले राशन को लेकर दैनिक जागरण की खबर के बाद जिला पूर्ति विभाग हरकत में आ गया है। अब डीएसओ राजेश कुमार सोनी की तरफ से सभी डीलरों को खराब राशन को वापस भेजने का आदेश कर दिया है। सड़े-गले राशन काे अब डीलरों के यहां से वापस गोदामों पर भेजा जाएगा।

जिले में राशन की 1350 दुकानें

जिले में राशन की 1350 दुकानें हैं। इनसे साढ़े छह लाख कार्डधारक जुड़े हैं। इनमें 24 हजार अंत्योदय कार्डधारक हैं। एक अंत्योदय कार्डधारक को हर माह 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल मिलता है। अन्य कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल मिलते हैं। कोरोना काल में सरकार ने राशन को दोगुना कर दिया है। दोनों बार मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। महीने की 15 तारीख तक प्रदेश व इसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से राशन वितरण होता है। अब दूसरे चक्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण हो रहा है। इसमें कई दुकानों पर पर इस बार सड़ा-गला राशन पहुंच गया है। दैनिक जागरण ने शनिवार के अंक में इस खबर काे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ऐसे में विभागीय अफसर हरकत में आ गए। डीएसओ की तरफ से सभी डीलरों को खराब राशन को वापस भेजने के आदेश कर दिए हैं। कहा है कि किसी भी कार्ड धारक को खराब राशन नहीं मिलना चाहिए। पूर्ति निरीक्षकों की भी इसमें जिम्मेदारी तय की जा रही है।

तीन महीने से रुका हुआ है भुगतान

सरकार मुफ्त में हर महीने दो बार राशन बांट रही है। इसमें एक चक्र के राशन के लिए डीलर से पैसे जमा कराएं जाते हैं। इन्हें निर्देश दिए गए हैं कि यह इसके लिए कार्ड धारकों से पैसे नहीं लेंगे। सरकार इन्हें सीधे खाते में इस धनराशि को वापस करेगी। राशन वितरण को शुरू हुए तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी पैसा डीलरों को नहीं मिला है। ऐसे में अब डीलरों ने अगले महीने में वितरण न करने का अल्टीमेटम दिया है। हालांकि, विभाग की तरफ से जल्द भुगतान का आश्वासन मिल रहा है।

पहले बांटा जाएगा दूसरे चक्र का राशन

अब तक प्रदेश सरकार का राशन महीने के पहले चक्र में बंटता था। वहीं, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन दूसरा चरण में बंटता था। हालांकि, अगस्त से इस आदेश में परिर्वतन हो गया है। अब दूसरे चक्र का राशन पहले में और पहले का दूसरे चक्र में बंटेगा।

chat bot
आपका साथी