अलीगढ़ के अलहदादपुर में प्रधान पति के नाम से लगी शिलापट्टिका तोड़ी, हंगामा

ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पंचायत राज विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह पर भी साजिशन शिलापट्टिका तोड़ने के आरोप लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:45 PM (IST)
अलीगढ़ के अलहदादपुर में प्रधान पति के नाम से लगी शिलापट्टिका तोड़ी, हंगामा
अलीगढ़ के अलहदादपुर में प्रधान पति के नाम से लगी शिलापट्टिका तोड़ी, हंगामा

जासं, अलीगढ़ : धनीपुर ब्लाक के अलहदादपुर में पंचायत घर व सामुदायिक शौचालयों पर लगाई गईं शिला पट्टिकाओं को लेकर रार शुरू हो गई है। मंगलवार को पंचायती राज विभाग के कर्मचारी व ठेकेदारों ने इन्हें तोड़ दिया। इस पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पंचायत राज विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह पर भी साजिशन शिलापट्टिका तोड़ने के आरोप लगाए।

अलहदादपुर में सामुदायिक शौचालय व पंचायत घर का निर्माण हुआ है। नियमों के तहत यहां पर केवल निवर्तमान प्रधान ज्योति सिंह व सचिव के नाम की पट्टिकाएं लगनी चाहिए थीं। आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान प्रधान पति अर्जुन सिंह भोलू ने भी प्रधान पति करके अपना नाम इन पट्टिकाओं पर लिखवा दिया। पंचायत राज विभाग ने सोमवार को नियमों के खिलाफ बताते हुए इन शिलापट्टिकाओं को तोड़ दिया। गांव के ही शशि भगत, भोला, नीरज, राजवीर ने कहा कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल में जिले में सबसे अच्छा काम हुआ है। सरकार ने भी विकास कार्यों के लिए जिले में पहला स्थान दिया है। विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुछ लोगों का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

.......

अर्जुन सिंह भोलू ने प्रधान पति करके अपने नाम से पत्थर लगवा दिए थे, जो गलत हैं। पंचायतघर व सामुदायिक शौचालय पर निर्धारित फार्मेट पर पट्टिका लगनी चाहिए थीं। ऐसे में इन्हें तोड़ा गया।

पारुल सिसौदिया, डीपीआरओ जिले में 300 प्रधानपतियों और ब्लाक प्रमुखपतियों की पट्टिका लगी हैं, लेकिन पंचायत राज विभाग ने केवल अलहदादपुर में ही कार्रवाई क्यों की है। क्या सपा नेता होना कोई गुनाह है।

अर्जन सिंह भोलू, पूर्व प्रधान पति अलहदादपुर प्रधानी के चुनाव के बाद पत्थर लगवाया था। इसकी जांच हुई उसके बाद कार्रवाई हुई है। मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें कोई साबित करके दिखाए। अन्यथा बुधवार को मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा। संपत्ति की भी जांच करवाऊंगा।

रवेंद्रपाल सिंह, छर्रा विधायक

chat bot
आपका साथी