अलीगढ़ में ढाई साल पहले मंजूर हुई सड़क अब तब न बन सकी Aligarh news

असदपुर कयाम में ढाई साल पहले मंजूर हुई सड़क अब तक न बन सकी। इस बीच क्षेत्रीय लाेगों ने तमाम शिकायतें कीं जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई शासन तक पत्राचार किया गया। लेकिन सुनवाई न हो सकी। सड़क न बनने से क्षेत्र के हालात बदतर हो रहे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:36 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:51 PM (IST)
अलीगढ़ में ढाई साल पहले मंजूर हुई सड़क अब तब न बन सकी Aligarh news
असदपुर कयाम में ढाई साल पहले मंजूर हुई सड़क अब तक न बन सकी।

अलीगढ़, जेएनएन । असदपुर कयाम में ढाई साल पहले मंजूर हुई सड़क अब तक न बन सकी। इस बीच क्षेत्रीय लाेगों ने तमाम शिकायतें कीं, जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, शासन तक पत्राचार किया गया। लेकिन, सुनवाई न हो सकी। सड़क न बनने से क्षेत्र के हालात बदतर हो रहे हैं। जलभराव से बुरा हाल है। बारिश हुई घरों से निकलना दूभर हो जाएगा। हाल ही में छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह ने नगर निगम को पत्र लिखकर समस्या का निस्तारण करने को कहा है।

असदपुर कयाम में गली नंबर 24 के हालात बेहाल

क्वार्सी क्षेत्र के असदपुर कयाम में गली नंबर 24 के हालात बेहाल हैं। यहां रहने वाले भूरेलाल, प्रमोद कुमार व प्रीतम सिंह का कहना है कि जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं, मगर नगर निगम में सुनवाई नहीं हुई। तब छर्रा विधायक से गुहार लगाई। बारिश के दिनों में बुरा हाल हो जाता है। पानी में डूबकर जानवरों की मौत हो चुकी है। बच्चों का भी डर बना रहता है। मकानों में सीलिंग आने लगी है। गर्मी के मौसम में संक्रामक रोग फैलने की आशंका रहती है। इस ओर से संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है, लेकिन कहीं से राहत नहीं मिल सकी। नगर निगम द्वारा सड़क मंजूर हुई थी। बताया कि दिसंबर 2019 में इस्टीमेट भी पास हो चुका है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। ढाई साल हो चुके हैं, अब तक कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया। अब छर्रा विधायक ने नगर निगम को पत्र लिखा है, शायद इससे अधिकारियों पर काेई फर्क पड़े।

chat bot
आपका साथी