लोनिवि की सड़कों पर बारिश ने फेरा पानी, सांसत में राहगीर Aligarh news

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं बारिश के चलते समय से काम पूरा हाेता नहीं दिखाई दे रहा एक हफ्ते से काम ने रफ्तार पकड़ी थी मगर रविवार को आई तेज बारिश से फिर काम सुस्त हो गया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:13 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:17 AM (IST)
लोनिवि की सड़कों पर बारिश ने फेरा पानी, सांसत में राहगीर Aligarh news
जिले में बारिश से सड़कों की खस्ताहाल है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं, मगर इस बार बारिश के चलते समय से काम पूरा हाेता नहीं दिखाई दे रहा है। एक हफ्ते से काम ने रफ्तार पकड़ी थी, मगर रविवार को आई तेज बारिश से फिर काम सुस्त हो गया। कुछ जगहों पर तो बारिश के बाद गिट्टियां बाहर आने लगी हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है।

बारिश से खराब हुईं सड़कें

जिले में बारिश से सड़कों की खस्ताहाल है। जिलेभर की सड़कों पर गड्ढा हो गया था। रामघाट रोड पर पीएसी के पास तो सड़क गड्ढे से पूरी छलनी हो गई थी, उसका निर्माण कराया गया, मगर 15 दिनों में सड़क फिर उखड़ गई है। इस समय पीएसी के पास से निकलना मुश्किल हो गया। सड़क पर पत्थर और गिट्टियां बिखरीं हुईं हैं, इससे दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। जलभराव के चलते यहा हालात बद से बदत्तर हो जाते हैं। कमोवेश यही स्थिति आगरा हाईवे पर भी है। भीषण जलभराव के चलते यहां भी सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव के चलते गड्ढे भरना मुश्किल हो गया है।

निगम ने काम किया शुरू

नगर निगम ने सोमवार को फिर काम शुरू कर दिया। कर्पूरी ठाकुर चौराहे के निकट गड्ढे भरे गए। दुबे पड़ाव चौराहा पर भी गड्ढों को भर दिया गया है, जिससे लोगों को थोड़ी सुविधा हो रही है। हालांकि, तारकोल कम मिलाने से गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। जल्द ही फिर गड्ढे हो जाएंगे।

मेनहोल बने खतरा

शहर में गड्ढे भरे जाने का काम तो हो रहा है, मगर मेनहोल के ढक्कन नहीं बदले जा रहे हैं, जो हादसे का सबब बन रहे हैं। दुबे पड़ाव पर गंगा गंज साईं मंदिर के सामने मेन होल के ढक्कन धंसे पड़े हैं। रात में आएदिन वाहन चालक उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार तो कार चालक भी फंस जाते हैं, मगर ढक्कन नहीं बदले जा रहे हैं।

पब्लिक बोल

सड़कों पर गड्ढों से काफी दिक्कतें हो रही हैं। रविवार को बारिश के बाद से फिर तमाम जगहों पर गड्ढे हो गए हैं, इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

विजय सिंह, सूर्य विहार

शहर में गड्ढे तो भरे जा रहे हैं, मगर मेनहोल नहीं ठीक किए जा रहे हैं, दुबे पड़ाव पर तो स्थिति यह है कि प्रतिदिन वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। तीन मेनहोल के ढक्कन हैं जो अंदर धंस गए हैं।

विनय दिवाकर

chat bot
आपका साथी