Aligarh Weather Report : अलीगढ़ में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले Aligarh news

अलीगढ़ जेएनएन। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते दो दिनों से मौसम में उमस और गर्मी बरकरार थी। हालांकि आसमान पर बादल छाए होने से कुछ उम्मीद थी। इंद्रदेव ने लोगों को निराश नहीं किया और दोपहर बाद झमाझम बारिश हो गयी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 07:14 AM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 07:14 AM (IST)
Aligarh Weather Report : अलीगढ़ में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले Aligarh news
मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते दो दिनों से मौसम में उमस और गर्मी बरकरार थी। हालांकि आसमान पर बादल छाए होने से कुछ उम्मीद थी। इंद्रदेव ने लोगों को निराश नहीं किया और दोपहर बाद झमाझम बारिश हो गयी।

तापमान में मामूली गिरावट दर्ज

झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।  बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान पर बादल छाएं रहेंगे। अगले 24 घंटे में बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है। 12 अगस्त के बाद आसमान साफ होने के बाद तामपान में फिर वृद्धि हो सकती है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई गई है।   

chat bot
आपका साथी