भाजपा पर नहीं रहा जनता को भरोसा: मनोज

सपा प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्य मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा पर जनता को भरोसा नहीं रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 08:04 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 08:04 PM (IST)
भाजपा पर नहीं रहा जनता को भरोसा: मनोज
भाजपा पर नहीं रहा जनता को भरोसा: मनोज

जासं, अलीगढ़ : सपा प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्य मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा पर जनता को भरोसा नहीं रहा। हर मुद्दे पर भाजपा सरकार फैल हो रही है। किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान सरकार की नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हैं। अब हर कोई बदलाव चाहता है, जो 2022 में आएगा।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का मैरिस रोड स्थित होटल में पार्टीजनों ने जोशीला स्वागत किया। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जनहित में सपा संघर्ष करती रही है, आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। जेल जाने से भी सपाई नहीं घबराते। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा। सपा की रीति-नीतियों को घर-घर पहुंचाने के साथ भाजपा के छल-कपट से भी अवगत कराएंगे। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि कृषि कानून वापस लेकर किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की जा रही है। आंदोलन में मारे गए किसानों को सरकार मुआवजा देगी, शहीद घोषित करेगी? ये सवाल हर किसान पूछ रहा है। पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि भूख से तड़प रहे गोवंशीय और दो बार राशन देने की याद अब क्यों आई। प्रदेश में करोड़ों गोवंशीय तड़प-तड़प कर मर गए। चारे के लिए बजट नहीं दिया जा रहा। वार्ता में प्रदेश सचिव फुरकान मिर्जा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान, इंद्रदेव चौहान, नासिर गाजी, लोकेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष आइपी कश्यप, सोनू शर्मा आदि थे।

काली पट्टी बांधकर विरोध करेगी व्यापार सभा

सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतीत अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर बदहाल कानून व्यवस्था और व्यापारियों के यहां छापेमारी का विरोध किया जाएगा। पेट्रोल, डीजल की कीमतें अचानक घटाकर पंप स्वामियों के हुए नुकसान का भी मुद्दा उठाएंगे। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन देंगे।

chat bot
आपका साथी