हाथरस के बिसावर में 30 लाख की लागत से दूर होगी जलभराव की समस्या Hathras News

हाथरस जागरण संवाददाता। बिसावर की पोखर ओवरफ्लो होने के उसका पानी सड़कों पर जलभराव का कारण बन रहा है। यह समस्या पिछले 20 साल से बनी हुई है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ही पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू कराया जाएगा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:14 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:16 PM (IST)
हाथरस के बिसावर में 30 लाख की लागत से दूर होगी जलभराव की समस्या Hathras News
बिसावर की पोखर ओवरफ्लो होने के उसका पानी सड़कों पर जलभराव का कारण बन रहा है।

हाथरस, जागरण संवाददाता। बिसावर की पोखर ओवरफ्लो होने के उसका पानी सड़कों पर जलभराव का कारण बन रहा है। यह समस्या पिछले 20 साल से बनी हुई है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ही पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू कराया जाएगा। 30 लाख की धनराशि से इस पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

पोखर में जलभराव का स्‍तर लगातार बढ़ रहा

कस्बा बिसावर स्थित पोखर में जलभराव का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पानी की निकासी की कोई व्‍यवस्‍था नहीं होने से ही यह समस्या बनी हुई है। इसके पानी से सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में तो यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। इसके लिए कई बार आंदोलन भी स्थानीय लोग कर चुके हैं। शिकायतों के बाद भी इस समस्या का कोई निराकरण नहीं कराया गया है।

फैलने लगे हैं संक्रामक रोग

पोखर के ओवरफ्लो होने से पानी कस्बा के आस-पास के इलाकों में भी भर गया है। यह समस्या समरसिविल से लगातार पानी चलाने से पैदा हो रही है। इस पानी के भरे होने से यहां पर मलेरिया, डेंगू, वायरल व अन्य संक्रामक रोग फैलने लगे हैं। इस समस्या का निराकरण कराने के लिए स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान से भी गुहार लगाई है।

30 लाख की लागत से दूर होगी जलभराव की समस्या

पोखर के ओवरफ्लो की समस्या को दूर करने के लिए ग्राम प्रधान रेखा जगवेंद्र चौधरी द्वारा लोगों को आश्वासन दिया था। उसके तहत कार्य भी शुरू हो गया है। इसमें डाकखाना रोड से लेकर विधीपुर मार्ग की पोखर तक पाइप लाइन बिछाई गई है। पाइपलाइन के माध्यम से पोखर का पानी दूसरी पोखर से होते हुए बंबा तक भेजा जाएगा। इससे जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।

इनका कहना है

पोखर में ओवरफ्लो के चलते ही जलभराव की समस्या पिछले 20 वर्षाें से बनी हुई थी। किसी जनप्रतिनिधि ने इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब इस समस्या का निराकरण करीब 30 लाख की धनराशि से 400 मीटर पाइप लाइन डालकर किया जा रहा है।

- रेखा जगवेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान

chat bot
आपका साथी