Aligarh Weather Forecast : अलीगढ़ में गुलाबी ठंड का एहसास कराती है सुबह, दिन की धूप अब चुभने लगी Aligarh news

गर्मी के दस्तक देने से दिनभर वातावरण में भले ही गरमाहट महसूस हो लेकिन सुबह गुलाबी ठंड का एहसास अब भी करा रही है। सुबह चलने वाली ठंडी हवा सिहरन पैदा कर देती है। मार्निंग वाक पर निकले लोग इस खुशगवार मौसम का आनंद लेते हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 08:39 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 08:43 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : अलीगढ़ में गुलाबी ठंड का एहसास कराती है सुबह, दिन की धूप अब चुभने लगी Aligarh news
सुबह गुलाबी ठंड का एहसास अब भी करा रही है।

अलीगढ़, जेएनएन : गर्मी के दस्तक देने से दिनभर वातावरण में भले ही गरमाहट महसूस हो, लेकिन सुबह गुलाबी ठंड का एहसास अब भी करा रही है। सुबह चलने वाली ठंडी हवा सिहरन पैदा कर देती है। मार्निंग वाक पर निकले लोग इस खुशगवार मौसम का आनंद लेते हैं। वहीं, गर्म चादरों में लिपटे लोगों की आंखे सूरज निकलने तक अलसाई रहती हैं।

धूप के साथ ठंडी हवा सुकून दे रही 

सोमवार को भोर होते ही ठंडी हवा चलने लगी। सूर्यनारायण के दर्शन भी समय पर ही गए। धूप के साथ ठंडी हवा सुकून दे रही थी। हवा में नमी होने से ठंडक का एहसास हो रहा था। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि देखने को मिली है, जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहा। तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस  रहने का अनुमान है।आसमान साफ होने से सुबह होते ही धूप खिलने लगती है। दोपहर के वक्त धूप से चुभन का एहसास होता है। शाम होते ही मौसम फिर बदलने लगता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हवा में नमी के चलते राहत है। आने वाने दिनों में तापमान बढ़ेगा।

तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में) 

तिथि,  अधिकतम, न्यूनतम 

05 अप्रैल, 38, 21

04 अप्रैल, 38, 20

03 अप्रैल, 34, 16

02 अप्रैल, 35, 16

01 अप्रैल, 37, 16

31 मार्च,38, 14

30 मार्च, 39, 17

29 मार्च, 38, 18

28 मार्च, 36, 20

chat bot
आपका साथी