प्रधानों की शपथ के इंतजार में रुकी है गांव में विकास की रफ्तार Aligarh news

गांव देहात में प्रधान तो निर्वाचित हो गए हैं लेकिन अभी विकास कार्य शुरू नहीं हो सके। प्रधानों की शपथ के इंतजार में काम अटके हुए हैं। कोरोना के चलते सरकार ने फिलहाल प्रधानों की शपथ आगे बढ़ा दी है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 08:43 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 08:44 AM (IST)
प्रधानों की शपथ के इंतजार में रुकी है गांव में विकास की रफ्तार  Aligarh news
गांव देहात में प्रधान तो निर्वाचित हो गए हैं, लेकिन अभी विकास कार्य शुरू नहीं हो सके।

अलीगढ़, जेएनएन ।  गांव देहात में प्रधान तो निर्वाचित हो गए हैं, लेकिन अभी विकास कार्य शुरू नहीं हो सके। प्रधानों की शपथ के इंतजार में काम अटके हुए हैं। कोरोना के चलते सरकार ने फिलहाल प्रधानों की शपथ आगे बढ़ा दी है। इसके चलते प्रधानों को शपथ का इंतजार करना पड़ रहा है। गांव देहात में विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि, जून में शपथ ग्रहण के बाद काम शुरू होने के आसार हैं। 

25 दिसंबर को खत्‍म हो चुका है कार्यकाल

जिले में कुल 867 ग्राम प्रधान हैं। 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो चुका है, लेकिन कोरोना के चलते समय पर सरकार इस बार चुनाव नहीं करा सकी। अब पिछले महीने में जिले में चुनाव कराए गए। मतगणना के बाद परिणाम भी आ गए है। ऐसे सभी पंचायतों को नए प्रधान भी मिल गए हैं, लेकिन पिछले काफी समय से जिले में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को अस्पतालों में इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते अब सरकार ने प्रधानों की शपथ भी आगे टाल दी है। पहले मतगणना के बाद ही शपथ प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे जून तक बढ़ा दिया गया है। प्रधान जब तक शपथ नहीं लेंगे, तब तक कोई काम भी नहीं करा सकते हैं। ऐसे में गांव देहात में विकास कार्यों की रफ्तार भी सुस्त पड़ी है। पंचायतों के खाते में धनराशि तो है, लेकिन शपथ न होने के चलते काम नहीं हो पा रहे हैं। शासन स्तर से एडीओ पंचायत व सचिवों को भी फिजूल खर्ची न करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में यह जरूरी काम ही निपटा पा रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि शासन से जैसे ही आदेश आएंगे, तत्काल शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी