Coronation war : निवर्तमान प्रधान ने गांव में कराया सैैनिटाइजेेशन Aligarh news

थाना बरला के गांव गाजीपुर में शुक्रवार को सैनिटाइजेशन कराया गया। निवर्तमान प्रधान राजवती देवी ने बताया कि कोरोना जैसी बीमारी ने देहात में भी दस्तक दे दी है। इसी के तहत यह कार्य कराया गया है। वहीं लोगों को मास्क वितरण किये।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:06 PM (IST)
Coronation war : निवर्तमान प्रधान ने गांव में कराया सैैनिटाइजेेशन Aligarh news
बरला के गांव गाजीपुर में सैनिटाइजर का छिड़काव करते लोग।

अलीगढ़, जेएनएन । थाना बरला के गांव गाजीपुर में शुक्रवार को सैनिटाइजेशन कराया गया। निवर्तमान प्रधान राजवती देवी ने बताया कि कोरोना जैसी बीमारी ने देहात में भी दस्तक दे दी है। इसी के तहत यह कार्य कराया गया है। वहीं लोगों को मास्क वितरण किये। उन्‍होंने बताया कि गाजीपुर बड़ी आबादी वाला गांव है। यह कार्य लगातार दो दिन कराया जायेगा। वहीं मास्टर नत्थू सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि घरों में रहें। ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। मास्क जरूर लगायें। हमें इसकी चैन को तोड़ना है। वहीं ग्रामीणों ने उनके द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की है।

गांव में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव

नगला जुझार में गांव पीपली में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुखदेव चौधरी व नितिन बजरंगी प्रदेश गौ रक्षा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बजरंग सेना ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए गली मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें और अपने घरों में ही रहें। लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने का संदेश दिया। साथ ही गांव में वह खुद की सफाई पर भी ध्यान दें। इस मौके पर रामवीर काका,जगवीर मास्टर,भूप सिंह,वीरपाल सिंह, प्रदीप कुमार, चौधरी देशराज सिंह,लवकुश, आकाश, राजकुमार, कालू चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी