सड़क निर्माण न होने पर अफसर बोले, अभी बजट नहीं है Aligarh news

लक्ष्य नगर कालोनी में सड़क निर्माण पर अब तक मौन साधे रहे नगर निगम अफसरों ने शिकायत होने पर चुप्पी तोड़ी है। बोले अभी बजट नहीं है बजट मिलते ही सड़क बनवा दी जाएगी। हालांकि अफसरों के इस जवाब से क्षेत्रीय लोग संतुष्ट नहीं हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 12:16 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 12:16 PM (IST)
सड़क निर्माण न होने पर अफसर बोले, अभी बजट नहीं है Aligarh news
गलियों में भरा पानी जिसकी शिकायत लोग वर्षों से नगर निगम से करते आए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन ।  लक्ष्य नगर कालोनी में सड़क निर्माण पर अब तक मौन साधे रहे नगर निगम अफसरों ने शिकायत होने पर चुप्पी तोड़ी है। बोले, अभी बजट नहीं है, बजट मिलते ही सड़क बनवा दी जाएगी। हालांकि, अफसरों के इस जवाब से क्षेत्रीय लोग संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से शिकायत की जा रही है, लेकिन नगर निगम अधिकारी टालते रहे। अब आरजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से की गई शिकायत पर जवाब मांगा गया है तो बजट का अभाव बता दिया। जबकि, अन्य स्थानों पर निर्माण कार्य हो रहे हैं। सड़क, नाले बनाए जा रहे हैं। जहां सड़क की अधिक जरूरत है, वहां कोई ध्यान नहीं दे रहा।

वर्षों से लोगों की रही है शिकायत

क्वार्सी क्षेत्र में एटा चुंगी बाईपास स्थित लक्ष्य नगर कालोनी में जन समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय लोग पिछले कई वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं। बीते दिनों आरजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत में अविनाश सिंह ने कहा है कि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते कालोनी में विकास कार्य नहीं हो सके। सड़क, सफाई, पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियां तक नहीं बनाई गईं। कालोनी में कोई सफाई कर्मचारी नहीं अाता। बारिश में पूरी कालोनी जलमग्न हो जाती है। जलभराव के चलते लोगों का घरों से निकलना दूभर है। गलियाें में मिट्टी तक नहीं डाली गई, जिससे निकलने के लिए रास्ता बन जाए। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक, पार्षद से भी गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शिकायत में कहा है कि जनप्रतिनिधियों के गंभीर न होने से नगर निगम के अधिकारी बेपरवाह हो गए हैं। शिकायतों को रद्​दी की टोकरी में डाला जा रहा है। कालोनी में सड़कें बन जाएं तो काफी राहत मिले। शिकायत पर निगम अधिकारियों ने कहा है कि बजट न होने से सड़क निर्माण नहीं हो सका है। बजट मिलते ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी