पदभार संभांलते ही हाथरस के नवागत सीडीओ ने ली समीक्षा बैठक, विभागीय कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने जनपद के सभी अधिकरियों के साथ भेंट वार्ता की। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकरी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। विकास कार्यों में तेजी लाने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 12:25 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 12:46 PM (IST)
पदभार संभांलते ही हाथरस के नवागत सीडीओ ने ली समीक्षा बैठक, विभागीय कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने जनपद के सभी अधिकरियों के साथ भेंट वार्ता की।

हाथरस, जागरण संवाददाता। नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने जनपद के सभी अधिकरियों के साथ भेंट वार्ता की। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकरी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। विकास कार्यों में तेजी लाने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

पात्र लाभार्थियों को मिले योजनाओं का लाभ

मुख्य विकास अधिकारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्याे तथा पेंशन, राशन, आयुष्मान भारत योजना, उद्योगों की स्थापना, पेय जल योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिये जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनायों का लाभ प्राप्त हो सकें।

मिर्जापुर से स्‍थानांतरित होकर आए नवागत सीडीओ

मिर्जापुर से स्थानांतरित होकर आए नवागत सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने शनिवार की सुबह 10 बजे विकास भवन पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया था। इसके कुछ देर बाद ही वह सासनी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने के लिए चले गए। कार्यभार ग्रहण के दौरान नए सीडीओ से विकास भवन के कई अफसरों ने मुलाकात कर स्वागत किया। नए सीडीओ ने कहा है कि पारदर्शिता से लक्ष्यों को पूरा करने की प्राथमिकता रहेगी।

बता दें कि विगत 30 नवंबर को आरबी भास्कर अपने मुख्य विकास अधिकारी के पद से रिटायर्ड होने के बाद लखनऊ चले गए थे। एक दो नवंबर को नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में शासन ने मिर्जापुर में जिला विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र को हाथरस का नया मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार करने का निर्देश दिया था। शुक्रवार की रात में नवागत साहित्य प्रकाश मिश्र हाथरस आ गए थे। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने विकास भवन पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के सहायक आयुक्त अशाेक कुमार और जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह एवं जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन समेत अन्य अफसरों ने मुलाकात कर स्वागत किया।

यह लोग रहे उपस्‍थित

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन, जिला कृषि अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मौ. आजम, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा पाल, उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार, एक्सईएन पीडब्लूडी, एक्सईएन विद्युत, नलकूप, सिंचाई, आदि विभागों के अभियन्ता तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी