Aligarh Weather Forecast : चुभने लगी सुबह की धूप, धीरे-धीरे रंगत में आ रही गर्मी Aligarh news

मौसम का मिजाज बदल रहा। वातावरण में नमी कम होने से न्यूनतम तापमान भी घटने लगा है। इससे फिर गर्मी में इजाफा होने लगा है। शनिवार को सुबह से तेज धूप है। मध्यम गति से हवा चलने के कारण कुछ राहत है।धूप में ज्यादा देर बैठना मुश्किल हो रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 10:13 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 10:13 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : चुभने लगी सुबह की धूप, धीरे-धीरे रंगत में आ रही गर्मी Aligarh news
अब न्यूनतम तापमान में निरंतर वृद्धि होती जाएगी।

अलीगढ़, जेएनएन:  मौसम का मिजाज बदल रहा। वातावरण में नमी कम होने से न्यूनतम तापमान भी घटने लगा है। इससे फिर गर्मी में इजाफा होने लगा है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप है। मध्यम गति से हवा चलने के कारण कुछ राहत है। धूप में ज्यादा देर बैठना मुश्किल हो रहा है।

35 डिग्री सेल्सियस रहेगा अधिकतम  तापमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब न्यूनतम तापमान में निरंतर वृद्धि होती जाएगी। आज तड़के यह 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। दोपहर में इसके अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों में इसके 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि, विगत दिनों बारिश व बूंदाबांदी से ये 30 डिग्री तक आ गया। अब आसमान साफ होने के कारण सुबह से ही चटख धूप निकल आती आती। पछुआ हवा भी चल रही है, इससे धूप का असर कम रहता है। हवा कम होते ही धूप सताने लगती है।

तापमान में निरंतर इजाफा होगा

विशेषज्ञों की माने तो अब मौसम गर्म आएगा और तापमान में निरंतर इजाफा होता जाएगा। हालांकि, इस बीच बूंदाबांदी की आशंका भी है। आसमान में बादल भी उमड़ेंगे। इससे तापमान में उतार चढ़ाव होता रहेगा। बहरहाल अब गर्मी का एहसास होने लगा है। रात में ही कुछ सर्दी महसूस होती है, मगर लोग पंखे चलकर सो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी