संगीत में छिपा है जीवन का राग, सभी संगीत से जुड़ें Aligarh News

संगीत आत्मा से परमात्मा का साक्षात मिलन है। संगीत के क्षेत्र में अपने अलीगढ़ से अनेक महान विभूतियों ने देश-विदेश में शहर का नाम रोशन किया। अनिल वर्मा ने संगीतकार गजराज सिंह सरफराज खान अब्दुल वहाब को मेडल व माला पहनाकर सम्मानित किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:03 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:03 PM (IST)
संगीत में छिपा है जीवन का राग, सभी संगीत से जुड़ें Aligarh News
अन्य देशों की तरह भारत में भी इस दिवस को उत्सव की तरह मनाना चाहिए।

अलीगढ़, जेएनएन। अहिसास व स्वर साधना संस्था की अोर से विश्व संगीत दिवस पर रामबाग कालोनी स्थित मार्डन कान्वेंट स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। शुभारंभ परशुराम इंटरनेशनल के जिलाध्यक्ष आरएम शर्मा, कोआर्डिनेटर अनिल बघेल ( रिंकू), डा. नरेंद्र सांगवान, मनीष ठाकुर व संस्था अध्यक्ष अनिल वर्मा ने माल्यार्पण कर किया। गायक गजराज सिंह ने सरस्वती वंदना व अनिल वर्मा ने गुरु वंदना प्रस्तुत की।

आरएम शर्मा ने कहा कि जीवन का राग संगीत में छुपा है। सभी लोग अपना रिश्ता जोड़े। संगीत से तन और मन प्रफुल्लित रहता है। अनिल बघेल (रिंकूॅ) ने कहा कि संगीत काया को निरोग बनाता है। अन्य देशों की तरह भारत में भी इस दिवस को उत्सव की तरह मनाना चाहिए। अनिल वर्मा ने कहा कि संगीत आत्मा से परमात्मा का साक्षात मिलन है। संगीत के क्षेत्र में अपने अलीगढ़ से अनेक महान विभूतियों ने देश-विदेश में शहर का नाम रोशन किया। अनिल बघेल (रिकू)एव अनिल वर्मा ने संगीतकार गजराज सिंह, सरफराज खान, अब्दुल वहाब को मेडल व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उभरते कलाकारों ने संगीतमयी प्रस्तुति भी दी।

अहिसास की अध्यक्ष शीला डोंगरे,डा. बनवारीलाल जाजौदिया ने संगीत दिवस पर प्रतिभाओं को शुुभकामनाएं देते हुए उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर अंशुल बघेल, कुणाल शिव, शौर्य ,शिवम राजपूत, हरि सिंह बघेल ,नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी