Aligarh Weather Forecast : बादलों के छंटते ही गर्मी ने दिखाए तेवर, बाहर निकलना हुआ दुश्‍वार Aligarh news

तूफान के चलते कुछ दिनों मौसम ठीक रहा उसके बाद फिर से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सुबह से ही सूरज की रोशनी शरीर में चुभने लगती है। दिन चढ़ने के साथ ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 09:20 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 09:20 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast :  बादलों के छंटते ही गर्मी ने दिखाए तेवर, बाहर निकलना हुआ दुश्‍वार  Aligarh news
सुबह से ही सूरज की रोशनी शरीर में चुभने लगती है।

अलीगढ़, जेएनएन। तूफान के चलते कुछ दिनों मौसम ठीक रहा, उसके बाद फिर से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सुबह से ही सूरज की रोशनी शरीर में चुभने लगती है। दिन चढ़ने के साथ ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। एक ओर कोरोना के चलतेे लोग वैसे ही घरों में कैद हैं ऊपर से उमस भरी गर्मी ने लोगो को बेहाल कर दिया है।  

मौसम में फिर आयी गर्मी 

तूफान के चलते तीन चार दिनों तक मौसम खुशगवार रहा, लेकिन बादलों के छंटते ही आसमान से आग बरसने लगी। लोग दिन चढ़ने के साथ ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गयेे। गर्मी में बिजली विभाग भी सितम ढा रहा है। अनियमित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।  

सतर्क रहने की जरूरत

चिकित्‍सकों का कहना है कि कोरोना के चलते लोग वैसे भी डरे हुए है। ऐसे में जरूरत है कि घरों में रहें और शारीरिक दूरी का पालन करें। इस मौसम में वायरस हवा के जरिए तेजी से एक दूसरे को संक्रमित कर रहा है। खान पान का विशेष ख्‍याल रखें और तला और मसालेदार भोजन कम खाएं।

chat bot
आपका साथी