रोडवेज बस में तबियत खराब होने पर पूर्व प्रधानाध्यापक की मौत

अलीगढ़ जासं अलीगढ़ से रोडवेज बस में बुलंदशहर जा रहे पूर्व प्रधानाध्यापक की अचानक तबियत खर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 01:12 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 01:12 AM (IST)
रोडवेज बस में तबियत खराब होने पर पूर्व प्रधानाध्यापक की मौत
रोडवेज बस में तबियत खराब होने पर पूर्व प्रधानाध्यापक की मौत

अलीगढ़, जासं: अलीगढ़ से रोडवेज बस में बुलंदशहर जा रहे पूर्व प्रधानाध्यापक की अचानक तबियत खराब हो जाने के चलते मौत हो गई।

अलीगढ़ क्वार्सी क्षेत्र के संजय गांधी कालोनी एटा बाइपास निवासी 62 वर्षीय अशोक कुमार सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक थे। रविवार को उनकी बड़ी बहन की दिल्ली के शाहदरा में मौत हो गई थी। इस पर वह सोमवार की सुबह खुर्जा डिपो रोडवेज बस से बुलंदशहर के लिए जा रहे थे। जहां से वह अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ कार से दिल्ली जाने वाले थे। जबकि स्वजन कार से दिल्ली जा रहे थे। सारसौल फल मंडी निकलते ही उनकी अचानक से तबीयत खराब होने लगी। जिस पर बस चालक व परिचालक ने उन्हें भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर यूपी डायल 112 की पीआरवी-0741 मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब में मिले फोन नंबर से स्वजन को सूचना दे दी। जानकारी पर स्वजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह इसी वर्ष मार्च माह में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद से सेवा निवृत हुए थे। मृतक तीन बच्चों के पिता थे।

वहीं गंगीरी क्षेत्र के गांव राजगहीला निवासी प्रधान पद का चुनाव लड़े 35 वर्षीय युवक की छर्रा मार्ग पर सांड से टकराकर मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के गांव राजगहिला निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र भगवान सिंह सोमवार को कार्यवश अतरौली गया था। वहां से वह छर्रा आ गया। शाम को करीब सात बजे वह बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। उसी समय छर्रा मार्ग पर गांव रतरोई के निकट सांड से उसकी बाइक टकरा गई। मौके पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपनी ग्राम सभा हुसैनपुर देहमाफी से प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों एवं पत्नी को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है।

इसके अलावा गांव हिदरामई निवासी बेनीराम पुत्र रामदयाल सोमवार की शाम खेत पर बुग्गी खड़ी करके घर लौट रहा था। लौटते समय रास्ते मे सांड ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

chat bot
आपका साथी