अलीगढ़ में एक गांव में शादी से पहले दूल्हे गायब

अलीगढ़ जासं खैर थाना क्षेत्र के एक गांव में फीरोजाबाद के पास से बरात आई थी। शनिवार की स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 12:36 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 12:36 AM (IST)
अलीगढ़ में एक गांव में शादी से पहले दूल्हे गायब
अलीगढ़ में एक गांव में शादी से पहले दूल्हे गायब

अलीगढ़, जासं: खैर थाना क्षेत्र के एक गांव में फीरोजाबाद के पास से बरात आई थी। शनिवार की सुबह एक मामला प्रकाश में आया कि बिचौलिया की गड़बड़ी के कारण दो दुल्हन के फेरे नहीं पड़ पाए और बरात बैरंग लौट गई। दूल्हे अपनी दुल्हनों को बिना विदा कराए मौका पाकर गायब हो गए।

कस्बा के निकट एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों की शादी फीरोजाबाद के गांव विजयपुर निवासी दो युवकों के साथ तय की थी। शुक्रवार को गांव में बरात आई। बरात चढ़त के बाद बराती खाना खाने के बाद गांव में घूमने निकल गए। उसी दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने पूछ लिया कि बरात कहां से आई है। बरातियों ने बताया कि फीरोजाबाद के पास से आई है और ब्राह्माण लोगों में रिश्ता हुआ है। गांव के व्यक्ति ने बरातियों को वधू पक्ष के अन्य जाति का होने की जानकारी दी। इस बात को सुनकर बरातियों ने दूल्हे के स्वजनों को पूरी जानकारी दी और बरात विवाह स्थल से अपने गांव लौट गई। मौका पाकर दूल्हे के रिश्तेदार भी निकल गए। दोनों दूल्हे शौच का बहाना बनाकर अपनी बहन व जीजा के साथ गाड़ी में बैठकर चले गए। दुल्हन के पिता व अन्य स्वजनों ने दुल्हे व उनके स्वजनों को तलाश किया तथा उनके मोबाइल नंबर पर कॉल की, लेकिन सभी के मोबाइल बंद जा रहे थे। स्वजनों ने बिचौलिया से भी जानकारी की तो वापस जाने का कोई जवाब नहीं दे पाया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह तीन बजे दोनों पक्षों में गौत्र को भी लेकर गांव में नोकझोंक हुई थी। लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। रविवार को बिचौलिया के साथ फीरोजाबाद भी गए। सूत्र की मानें तो बिचौलिया ने सामान वापस कराकर समझौता करा दिया है।

कोतवाल प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को बरात वापस ले जाने के संबंध में पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी थी। दोनों पक्ष बिचौलिया के माध्यम से समझौते का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक पीड़ित पक्ष नहीं लौटा है। पीड़ित के आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी