Aligarh Weather Forecast : मौसम में बसंती बहार का एहसास, चुभने लगी दिन की धूप Aligarh news

मौसम ने बसंत की दस्तक दे दी है। तेजी से बदलाव होने लगा है। ठंड का असर भी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। दोपहर में धूप अब कुछ तेज लग रही है। इससे मौसम खुलने के पूरे आसार हैं। अब गुलाबी ठंड का लोग आनंद ले रहे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 10:22 AM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 10:22 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : मौसम में बसंती बहार का एहसास, चुभने लगी दिन की धूप Aligarh news
ठंड का असर भी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन : मौसम ने बसंत की दस्तक दे दी है। तेजी से बदलाव होने लगा है। ठंड का असर भी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। दोपहर में धूप अब कुछ तेज लग रही है। इससे मौसम खुलने के पूरे आसार हैं। अब गुलाबी ठंड का लोग आनंद ले रहे हैं। 

कोहरे की चादर नहीं दिखी

गुरुवार की सुबह सूर्यदेव लालिमा लिए निकले। कोहरा पूरी तरह छटा हुआ था। इसलिए सुबह सात बजे ही धरती पर धूप की चादर बिछ गई थी। आठ बजे तक धूप का असर दिखने लगा था। ठंड और धूप के बीच जोरआजमाइश हो रही थी। जिसने गुलाबी ठंड का एहसास कराया। सुबह नौ बजे तक धूप और तेज हो गई। अब सुबह की कड़ाके की ठंड खत्म हो गई है। जनजीवन भी पूरी तरह से पटरी पर लौट आया है। सुबह कामकाज पर निकलने लोगों में धूप की तेजी से साफ देखी जा सकती है। तमाम ऐसे लोग थे, जिनके कान ढके नहीं थे। हाथों में ग्लैब्स भी नहीं थे। इससे अब ठंड के उतार का अंदाजा साफ दिख रहा है। 

सुबह से ही बाजारों में दिखी चहल पहल

रामघाट रोड पर सुबह वाहनों की रफ्तार भी तेज थी। स्कूल खुलने से भी भीड़-भाड़ थी। मगर, ठंड का असर कोई खास नहीं दिख रहा था। स्कूली बच्चों के भी चेहरे खिले हुए थे। वहीं, आफिस जाने वालों में भी अब थोड़ी रौनक आने लगी है। हफ्ते भर पहले ठंड के चलते कुछ सुस्ती सी दिखाई देती थी। सुबह शहर में रामघाट रोड, स्वर्णजयंती नगर, जीटी रोड, दुबे पड़ाव, रेलवे रोड आदि स्थानों पर अन्य दिनों की अपेक्षा चहलकदमी तेज थी। चाय की दुकानों पर बड़े सुकून से लोग चुस्की ले रहे थे। ठंड के चलते मुंह से उठती भांप अब जाती रही है। गुलाबी ठंड में कचौड़ी का आनंद अब बड़े आराम से लोग उठा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम पूरी तरह से खुल चुका है। आने वाले दिनों में कोहरे का असर नहीं रहेगा। वहीं, 16 फरवरी को बसंत ऋतु की शुरुआत हो रही है। बसंत पंचमी से तेजी से मौसम बदलने लगता है। धूम तेज होने लगती है। गुरुवार को न्यूनतम तामपान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी