हृदय में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जरूरी, अलीगढ़ में बोले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू

करणी सेना की बैठक में शामिल हुए टीवी सीरियल महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फीरोज खान भी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 01:45 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 01:45 AM (IST)
हृदय में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जरूरी, अलीगढ़ में बोले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू
हृदय में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जरूरी, अलीगढ़ में बोले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू

जासं, अलीगढ़ : करणी सेना की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में हुई। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू व महाभारत के अर्जुन फीरोज खान ने भाग लिया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने व हृदय में राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना रखने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा शक्ति) बॉबी पारीक, राष्ट्रीय अध्यक्ष (व्यापार शक्ति) संदीप सिघल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री उम्मेद करीरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमेर सिंह तंवर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष राठौड़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रुचिका अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक तोमर, संगठन महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ राखी गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ मोहित अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ बादल तंवर, प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति शेखर चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री शिवांश चंदेल, जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान ने विचार रखे। इससे पूर्व सभी अतिथियों का जिले के पदाधिकारियों ने खेरेश्वर धाम मंदिर पर सभी अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने सावन के पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। यहां से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। गेट पर महिला शक्ति की महानगर अध्यक्ष गौरी पाठक के नेतृत्व में तिलक लगाकर व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। करणी सेना की टीम ने वीपी सिंह के नेतृत्व में सभी अतिथियों व जिलाध्यक्ष का 21 किलो का हार पहनाकर स्वागत किया। संचालन प्रदेश अध्यक्ष श्वेताराज सिंह व सुधा सिंह ने किया। युवा सेना के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह तोमर, संजीव सोलंकी, कुलदीप राघव, केके चौहान, आशीष चौहान, विवेक अग्रवाल, प्रणय शर्मा, अतुल वाष्र्णेय, संजय चौधरी, विनायक अग्रवाल, मनीष पाल सिंह, विपुल गौड़ आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी