खाद लेने गए किसान को गोली मारी, हालत गंभीर

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। गौंडा क्षेत्र के गांव मानगढी के बहोरन सिंह पुत्र सोहन सिंह उम्र 70 वर्ष गौंडा खाद लेने के लिए सुबह गए थे। जो करीब 915 बजे गौंडा से पैदल आ रहे थे। जो श्याम नगरिया गांव के समीप उनमें गोली मारने की सूचना मिली।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:14 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:20 AM (IST)
खाद लेने गए किसान को गोली मारी, हालत गंभीर
किसान को गोली मारने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस/

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। गौंंडा क्षेत्र के मानगढ़ी़ निवासी एक किसान सुबह गौंडा खाद लेने गया था जहां उसे गोली मार दी गयी। हालांकि गोली मारने वाले को किसी ने देखा नहीं लेकिन किसान के पास एक तमंचा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।  

पैदल ही जा रहा था किसान 

गौंडा क्षेत्र के गांव मानगढी के बहोरन सिंह पुत्र सोहन सिंह उम्र 70 वर्ष गौंडा खाद लेने के लिए सुबह गए थे। जो करीब 9:15 बजे गौंडा से पैदल आ रहे थे। श्याम नगरिया गांव के समीप उन्‍हें गोली मारने की सूचना मिली। जिस पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे । मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर थाना अध्यक्ष हरिभान सिंह मय पुलिस फोर्स के सीओ इगलास अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्‍होंने घायल बहोरन सिंह को मेडिकल के लिए भिजवा दिया। जिनके पास एक 315 बोर का तमंचा एवं एक बैग भी पड़ा हुआ था। वहीं कुछ लोगों का कहना है एक्सीडेंट हुआ है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है तमंचे से गोली मारी गयी है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया सारी स्थिति मेडिकल से स्पष्ट हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी