छत पर सो रहा किसान लघुशंका के लिए जाते समय छत से गिरा, मौत Aligarh news

थाना बरला के गांव दतावली में अपने मकान की छत पर सो रहा युवक लघुशंका के लिए जा रहा था। आंगन में ऊपर जाल ना होने की वजह से रात के अंधेरे में खुली जगह दिखाई नहीं द। जिससे वह नीचे गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 10:53 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:15 AM (IST)
छत पर सो रहा किसान लघुशंका के लिए जाते समय छत से गिरा, मौत  Aligarh news
बरला में छत से गिरकर किसान की मौत हो गयी।

अलीगढ़, जेएनएन ।  थाना बरला के गांव दतावली में अपने मकान की छत पर सो रहा युवक लघुशंका के लिए जा रहा था। आंगन में ऊपर जाल ना होने की वजह से रात के अंधेरे में खुली जगह दिखाई नहीं दी, जिससे वह नीचे गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के वक्‍त घर पर केवल बेटी थी

थाना बरला के गांव दतावली के भूरी सिंह मझले किसानों में शुमार हैं। उनके तीन बेटे बड़ा बेटा देवेंद्र पशु डाक्टर है। दूसरा बेटा देवराज गांव में दूध की डेयरी चलाता है। सबसे छोटा 32 वर्षीय सत्येंद्र उर्फ़ लालू खेतीबाड़ी का काम देखता है। उसकी पत्नी अपने भाई की शादी में छर्रा के गांव हबीपुर गई हुई थी। घर पर वह और उसकी बेटी थी। रविवार की रात्रि वह छत पर सो रहा था। लघुशंका के लिए लिए वह नीचे आ रहा था। आंगन की छत पर जाल नहीं था। रात के अंधेरे में खुली जगह उसे दिखाई नहीं दी और पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब उसकी बेटी जागकर नीचे आई तो आंगन में पड़े पिता को देखकर उसकी चीख निकल पड़ी। थोड़ी देर में वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर उसकी पत्नी भी मायके से आ गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

chat bot
आपका साथी