अलीगढ़ में आठ चौराहों पर लेफ्ट फ्री लाइट लगाने की कवायद शुरू, यातायात होगा सुगम Aligarh news

शहर के चौराहे लेफ्ट फ्री होने के बावजूद लोग इसका पालन नहीं करते। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 12 चौराहों पर बाईं ओर मुड़ने वाली ग्रीन लाइट को चालू कर दिया है। इसी क्रम में शेष बचे आठ चौराहों पर भी लाइट्स लगाने की कवायद तेज हो गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 03:14 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 03:42 PM (IST)
अलीगढ़ में आठ चौराहों पर लेफ्ट फ्री लाइट लगाने की कवायद शुरू, यातायात होगा सुगम Aligarh news
ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 12 चौराहों पर बाईं ओर मुड़ने वाली ग्रीन लाइट को चालू कर दिया है।

अलीगढ़, जेएनएन : शहर के चौराहे लेफ्ट फ्री होने के बावजूद लोग इसका पालन नहीं करते। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 12 चौराहों पर बाईं ओर मुड़ने वाली ग्रीन लाइट को चालू कर दिया है। इसी क्रम में शेष बचे आठ चौराहों पर भी लाइट्स लगाने की कवायद तेज हो गई। एसपी ट्रैफिक ने इस संबंध में नगरायुक्त को पत्र लिखा है। 

कई बिंदुओं पर बनी कार्ययोजना

शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई बिंदुओं पर कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत शहर के 20 चौराहों व तिराहों पर ट्रैफिक लाइट्स लगाई गईं। फिर भी यातायात नियंत्रित नहीं हुआ। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि लोग नियमों के प्रति जागरूक नहीं है। अभियान चलाए जाने के बाद भी लोग सुधर नहीं रहे। क्वार्सी चौराहे, दुबे का पड़ाव चौराहा, कबरकुत्ता चौराहा जैसे व्यवस्ततम चौराहों पर वो लोग सबसे ज्यादा समस्या का कारण बनते हैं, जिन्हें बाईं ओर मुड़ना होता है। लोग रास्ते को घेरकर खड़े रहते हैं। ऐसे में पीछे खड़े वाहनों को भी निकलने की जगह नहीं बचती। कई बार तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुद लोगों से पूछकर बाएं मुड़ने को कहते हैं। जब ग्रीन सिग्नत होता है, तब ही लोग आगे बढ़ते हैं। इससे उनका समय बर्बाद होता है। साथ ही लंबा जाम लग जाता है। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि 12 चौराहों पर बाईं ओर दर्शाती ग्रीन लाइट लगा दी गई है। शेष बचे चौराहों पर भी जल्द बाईं ओर वाली ग्रीन लाइट लगा दी जाएगी। इसके लिए नगरायुक्त को पत्र लिखा गया है।  

इन चौराहों पर लगाई गई है लाइट 

लोगों की सहूलियत को देखते हुए शहर के 12 चौराहों पर लेफ्ट फ्री के तहत लाइट लगाई गई हैं। यानी बाईं ओर बिना रुके मुड़ा जा सकता है। इनमें दुबे पड़ाव, तहसील चौराहा, क्वार्सी चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, ओएलएफ तिराहा, मसूदाबाद चौराहा, किशनपुर तिराहा, कबरकुत्ता तिराहा, एटा चुंगी, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, केला नगर चौराहे शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी