संघर्ष से साकार हुआ राम मंदिर का सपना, दिया एक लाख ग्‍यारह सौ एक रुपये का दान Aligarh news

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अलीगढ़ में भी रामभक्त उत्साहित हैं। निर्माण के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग भी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र वार्ष्णेय एक लाख ग्यारह सौ एक रुपये दिए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:02 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:02 PM (IST)
संघर्ष से साकार हुआ राम मंदिर का सपना, दिया एक लाख ग्‍यारह सौ एक रुपये का दान Aligarh news
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र वार्ष्णेय एक लाख ग्यारह सौ एक रुपये दिए।

अलीगढ़, जेएनएन : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अलीगढ़ में भी रामभक्त उत्साहित हैं। निर्माण के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग भी कर रहे हैं। इनमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र वार्ष्णेय एक लाख ग्यारह सौ एक रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा वर्षों से चल संघर्ष का ही नतीजा है कि अयाेध्या में राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है।

सपना हो रहा साकार

जिलाध्यक्ष ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ संघ प्रचारक जितेंद्र, विभाग समंवय ललित, महानगर संघचालक अजय व महानगर संपर्क प्रमुख पवन से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके पिता लाला जैनपाल वार्ष्णेय व मां राजरानी की श्री राम की प्रति आस्था थी। उनकी प्रेरणा से ही यह सब संभव हुआ है। भूपेंद्र वार्ष्णेय ने आगे कहा कि करोड़ों भक्तों के संघर्ष का परिणाम आज हमारे सामने है। अयोध्या में राम मंदिर का जो सपना देखा था वो अब साकार हो रहा है। जन्म भूमि पर राम मंदिर को निर्माण हो रहा है। कहा कि हम अपने आप को अत्यंत भाग्यशाली समझते हैं कि यह सब कुछ हमारे जीवन काल में संभव हुआ। अध्योध्या में राम के भव्य मंदिर के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी सुषमा वार्ष्णेय, आशा रानी वार्ष्णेय, आमली वार्ष्णेय, आयुषी वार्ष्णेय, भावना वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। महानगर संघचालक ने कहा कि राम मंदिर को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। अयोध्या भी लोग दर्शन करने के लिए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी