अलीगढ़ में कल केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मानित होंगे जिले के डॉक्टर

जिले के लिए अच्छी खबर है। दैनिक जागरण ने एक और अनूठी पहल की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 04:00 PM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 04:00 PM (IST)
अलीगढ़ में कल केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मानित होंगे जिले के डॉक्टर
अलीगढ़ में कल केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मानित होंगे जिले के डॉक्टर

अलीगढ़ : जिले के लिए अच्छी खबर है। दैनिक जागरण ने एक और अनूठी पहल की है। इसके तहत दैनिक जागरण द्वारा गुरुवार (छह सितंबर) को चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान जिले के ऐसे डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। इस कार्यक्रम को लेकर डॉक्टरों में जबरदस्त उत्साह देखा जा है। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल होंगी। जागरण के इस कार्यक्रम के सहयोगी श्री साई आयुर्वेदिक मेडिकल पीजी कॉलेज एंड हॉस्पिटल है। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। चिकित्सक सम्मान समारोह मैरिस रोड स्थित होटल पाम ट्री में होगा। गुरुवार की शाम छह बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में दैनिक जागरण जिले के उन डॉक्टरों को सम्मानित करेगा, जिन्होंने अपनी सेवाओं से चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। सामाजिक क्षेत्र व मानवीय दृष्टिकोण से भी मरीजों का दिल जीता है। अपने कार्यो के चलते वे शहर के लिए खास हो गए हैं। इनके सम्मान में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में एंट्री कार्ड के जरिये ही मिलेगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल होंगी। वे डॉक्टरों को सम्मानित करेंगी। इस मौके पर चिकित्सकों के उत्कृष्ट कार्यो की चर्चा की जाएगी। बताया जाएगा कि सम्मानित होने वाले चिकित्सक जिले के लिए खास कैसे बने और उन्होंने क्या योगदान किया, मरीजों के दिलों में कैसे अपना अलग स्थान बनाया कार्यक्रम के लिए शहर के सभी प्रतिष्ठित चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया है।

chat bot
आपका साथी